Wed 04 Nov 2026

ब्रेकिंग

टावर की बाउंड्रीवाल में सज रही थी जुए की फड़, सात गिरफ्तार

चार लाख रुपये भी ले गए चोर

लोकतंत्र की आवाज बुलंद करने लखनऊ पहुंचे प्रवीण भानु

विधायक अनिल सिंह के नेतृत्व में लखनऊ पहुंचे कार्यकर्ता

लोकतंत्र के मुद्दे पर भरी हुंकार

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: फतेहपुर में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी मौके से फरार, पुलिस जांच में जुटी!

THE LUCKNOW TIMES

Thu, Feb 27, 2025
Post views : 195

फतेहपुर में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी मौके से फरार, पुलिस जांच में जुटी!

  उत्तर प्रदेश फतेहपुर : दरअसल जिले के खागा कोतवाली क्षेत्र में मासूम (10) के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है जहां आरोप है कि पड़ोसी युवक ने गांव के जंगल में गई मासूम के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया घटना के बाद आरोपी धमकी देकर फरार हो गया. मामले की जानकारी मासूम से परिजनों को हुई इसके बाद मां के साथ कोतवाली पहुंची पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देते हुए घटना की जानकारी दी कोतवाली पुलिस मामले की गम्भीरता से जांच पड़ताल करने में जुटी है पुलिस के मुताबिक जांच की जा रही है पुलिस के मुताबिक, मामला जनपद के खागा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है. पीड़िता की मां ने थाने पहुंचकर पुलिस को बताया कि उसकी मासूम बेटी (10) बुधवार दोपहर को मृत बकरी को दफनाने के लिए गांव के बाहर जंगल की ओर निकली थी. मां का आरोप है कि तभी पहले से घात लगाए बैठे पड़ोसी युवक ने बेटी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया मां ने पुलिस को बताया कि दुष्कर्म के बाद रोते-रोते मासूम घर पहुंची और आपबीती अपने परिजनों को बताई. परिजन पूरी घटना को सुनकर सन्न रह गए. परिजनों ने बताया कि पीड़िता के पिता प्रदेश के बाहर रहकर मजदूरी करते हैं, जबकि मासूम गांव स्थित विद्यालय में कक्षा चार की छात्रा है पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है, वहीं इस मामले में खागा कोतवाली प्रभारी हेमंत मिश्र ने बताया कि पुलिस मामले की गहन जांच पड़ताल में जुटी है आगे की वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन