Mon 22 Jun 2026

ब्रेकिंग

एआरटीओ कार्यालय विवाद में विभाग का पक्ष आया सामने

बच्चों के सामने पत्नी को पीटता रहा पति

जिला महिला अस्पताल का आदर्श टीकाकरण केंद्र बना मिसाल, रविवार को भी मिल रही सुविधा

ऑटो पलटने से मजदूर की गई जान

पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: यूपी के रामपुर में प्रसव बाद नवजात की माैत के मामले में आरोपी डाॅक्टर को भेजा जेल!

SABA

Sat, Jun 21, 2025
Post views : 84

यूपी के रामपुर में प्रसव बाद नवजात की माैत के मामले में आरोपी डाॅक्टर को भेजा जेल!

  दरअसल उत्तर प्रदेश जनपद रामपुर दो हॉस्पिटल को स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी cmo डॉक्टर कृष्ण कुमार चेहल ने मोके पर पहुंच कर प्राइवेट चाँद हॉस्पिटल और अरशद हॉस्पिटल को सील कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है,, रामपुर। प्रसव के दौरान निजी अस्पताल में नवजात की मौत और प्रसूता की हालत बिगड़ने के मामले में गिरफ्तार किए गए अस्पताल संचालक डाॅ. फहीम को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस ने महिला सहित दो लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए यह कार्रवाई की है। शाहबाद नगर के मोहल्ला कानूनगोयान निवासी इकरार बेग के बेटे सलमान की गर्भवती पत्नी उमरा को प्रसव पीड़ा होने पर सैफनी के चांद हॉस्पिटल में भर्ती कराया था, जहां पर अस्पताल संचालक की लापरवाही के चलते आठ माह में ही असमय डिलीवरी कराई गई, जिससे नवजात की तुरंत मौत हो गई थी। वहीं जच्चा की हालत नाजुक होने पर उसे मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया था।   बीते दिन बेग की तहरीर के आधार पर मुरादाबाद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र के अफजलपुर गांव निवासी डॉक्टर फहीम अली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। आज इस मामले में डॉक्टर फईम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।   थानाध्यक्ष हमवीर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। क्षेत्र में चल रहे फर्जी अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए सीएमओ को भी पत्र लिखा गया जिसके बाद स्वास्थ्य बिभाग ने दोनों हॉस्पिटल को सील की कार्यवाही कर दी गई है

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन