Sat 19 Sep 2026

ब्रेकिंग

डिवाइडर से हटे अवैध यूनीपोल, 28 पर चला बुलडोजर

युवक पकड़ा

कोर्ट के आदेश पर पत्नी समेत ससुरालियों पर रिपोर्ट

जिला चैंपियनशिप में आमने-सामने होंगे पावरलिफ्टर

बांगरमऊ में सपा के नए जिलाध्यक्ष को लेकर दिखा उत्साह

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: लखनऊ शर्मनाक 'पेशाब कांड' पर बड़ा एक्शन! पीड़ित परिवार को मिला ₹1 लाख का चेक, जानिए कितनी किस्तों में मिलेगी पूरी रकम

लखनऊ शर्मनाक 'पेशाब कांड' पर बड़ा एक्शन! पीड़ित परिवार को मिला ₹1 लाख का चेक, जानिए कितनी किस्तों में मिलेगी पूरी रकम

  उत्तर प्रदेश लखनऊ (काकोरी): इंसानियत को शर्मसार करने वाले काकोरी 'पेशाब कांड' के पीड़ित परिवार को आखिरकार न्याय और संबल मिला है। समाज कल्याण विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित परिवार को SC-ST एक्ट के तहत बड़ी आर्थिक सहायता प्रदान की है। मोहनलालगंज के सांसद और पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने स्वयं मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को ₹1 लाख की सहायता राशि की पहली किश्त का चेक सौंपा।

कितनी मिलेगी राशि और कब?

कौशल किशोर ने बताया कि इस गंभीर मामले में पीड़ित को कुल ₹1,00,000 की सहायता तीन चरणों में दी जाएगी। ₹25,000 की पहली किश्त पहले ही खाते में भेजी जा चुकी है। अब ₹50,000 की सबसे बड़ी किश्त चार्जशीट दाखिल होने के बाद मिलेगी, जबकि अंतिम ₹25,000 कोर्ट के अंतिम फैसले पर दिए जाएंगे।  

अपील राजनीति न करें!'

  मामले को सियासी रंग दिए जाने पर पूर्व राज्यमंत्री ने विपक्ष से तीखी अपील की है कि वे इस संवेदनशील मुद्दे को बेवजह तूल न दें। उन्होंने साफ किया कि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को न केवल गिरफ्तार किया, बल्कि उसकी बीमारी के कारण हिरासत में ही उसका इलाज भी चल रहा है। आपको ज्ञात हो कि यह सनसनीखेज मामला काकोरी थाना क्षेत्र के एक मंदिर से जुड़ा है। एक बुजुर्ग ने आरोप लगाया था कि जब वे अस्वस्थ महसूस कर रहे थे और मंदिर की सीढ़ियों पर बैठे, तो उनसे गलती से पानी गिर गया। इसी बात पर उन्हें गंभीर रूप से अपमानित किया गया, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल FIR दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन