Fri 19 Jun 2026

ब्रेकिंग

मेयर विनोद अग्रवाल रहे विशिष्ट अतिथि PM मोदी का मिला वर्चुअल मार्गदर्शन, युवाओं से कौशल और परिश्रम से राष्ट्र निर्माण

ससुराल जाते समय हादसे का शिकार हुआ अधेड़

एंटी करप्शन टीम द्वारा कैंटीन में जाल बिछाकर गिरफ्तार करने से क्षेत्र में फैली सनसनी

साधु हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर की होगी पड़ताल

570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: भाई ने की थी बहन की धार दार से गला रेतकर हत्या, पत्नी के भांजे के साथ भागने से था नाराज!

THE LUCKNOW TIMES

Tue, Mar 4, 2025
Post views : 129

भाई ने की थी बहन की धार दार से गला रेतकर हत्या, पत्नी के भांजे के साथ भागने से था नाराज!

  उत्तर प्रदेश आगरा : ताज नगरी आगरा के ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र में टेढ़ी बगिया की माता वाली गली में भाई ने रविवार देर रात बहन की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या की थी पुलिस ने सोमवार रात आरोपी को दिल्ली से दबोच लिया पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि भांजे के साथ पत्नी के चले जाने से वह नाराज था बहन भी अपने बेटे का ही साथ दे रही थी, जिससे उसने बहन की हत्या की ठान ली आरोपी ने पुलिस को बताया कि हत्या के लिए ही बहाने से बहन को रविवार रात अपने कमरे पर बुलाया. बातचीत में बहन को जमीन गिरा दिया इसके बाद मुंह दबाकर उसके हाथ-पैर बांध दिए. फिर चाकू से उसका गला रेता डाला. हत्या के बाद शव को प्लास्टिक के बोरे में बंद करके खाली प्लॉट में फेंक दिया इसके बाद अपने बेटे को लेकर दिल्ली भाग गया था पुलिस की पूछताछ में आरोपी रवि ने बताया कि बहन को ये दर्दनाक और खौफनाक मौत इसलिए दी ताकि भांजा ये जिंदगी भर याद रखे कि उसने कितनी बड़ी गलती की है. डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि महिला गीता देवी की हत्या उसके भाई रवि ने ही की थी. भांजे और मामी के अवैध संबंध की वजह से गीता देवी की हत्या की गई थी आपको बता दें बता दें कि ट्रांस यमुना थाना के टेढ़ी बगिया क्षेत्र में माता वाली गली में एक खाली प्लॉट में एक बोरे में एक महिला का शव मिला था. सूचना पर पुलिस पहुंची. सूचना पर डीसीपी सिटी सूरज राय भी पहुंचे महिला की शिनाख्त 45 वर्षीय गीता देवी पत्नी प्रताप सिंह निवासी माता वाली गली, टेढ़ी बगिया के रूप में हुई थी मृतका और उसका पति प्रताप मजदूरी करते थे   इनके दो बेटे 19 वर्षीय भूरा और छोटा बेटा कुलदीप है बेटी की शादी हो चुकी है मृतका गीता के घर के सामने ही उसका भाई रवि और उसकी पत्नी रोशनी किराए पर रहती हैं मृतका के बेटा भूरा और मामी रोशनी 16 फरवरी को घर से भाग गए. करीब 8 दिन बाद भूरा बल्लभगढ़ में मिला. परिजन उसे वापस ले आए. भांजे और मामी के रिश्ते की वजह से रवि का बहन गीता से विवाद भी हुआ था. पंचायत में भी दोनों पक्ष में मारपीट हुई थी. भूरा और रोशनी ने कोर्ट मैरिज करने की बात कही थी. पुलिस के पास मामला पहुंचने पर 28 फरवरी को पति और बच्चे को छोड़कर मामी दोबारा भांजे भूरा के साथ चली गई मृतका के पति प्रताप सिंह ने पुलिस को बताया कि गीता की हत्या उसके भाई रवि ने की है. गीता, रविवार रात रवि के कमरे पर गई थी. रात को घर नहीं लौटी. सोमवार सुबह 6 बजे पड़ोसी महिला ने छत से खाली प्लॉट में कूड़ा फेंकने में बोरे में पैर दिखने पर शोर मचाया था. जिस पर लोग जमा हो गए. प्रताप सिंह ने बताया कि रवि, अपनी पत्नी और बच्चे के साथ 10 माह पहले पड़ोस में किराए पर रहने आया था. रवि भी मजदूरी करता है   घर में मिले संघर्ष के निशान: डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि पत्नी के दोबारा भांजे भूरा के साथ चले जाने से रवि बेहद नाराज था उसने पूछताछ में बताया कि दोबारा पत्नी के भांजे के साथ जाना उसे बेहद खराब लगा था. मैं बेटे को भी साथ नहीं रखना चाहता था. इसलिए, रविवार रात गीता देवी को अपने पास बुलाया था बातचीत में बहन गीता देवी ने अपने ही बेटे का पक्ष लिया. जिस पर मैंने गीता देवी का गला रेता दिया. इससे पहले उसके हाथ-पैर भी रस्सी से बांधे. हत्या करके बोरे में बंदकरके फेंका था. शव के पास में खून से सना चाकू फेंक गया था जो पुलिस को मिला था पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने रवि के कमरे का ताला तोड़ा तो उसमें गीता के संघर्ष के निशान मिले हैं. फर्श पर गीता की चूड़ियां टूटी मिली हैं आरोपी ने हत्या करना भी कबूल लिया है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन