Fri 18 Sep 2026

ब्रेकिंग

540 परिवारों को मिली राहत किट, विधायक ने सुनीं समस्याएं

जल निकासी भी होगी बेहतर

डिवाइडर खोदकर खड़े किए होर्डिंग पोल

गौवंश समेत बाइक सवार युवक की मौत,स्वास्थय केन्द्र लेजाने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

मोबाइल समेत नकदी लूटने का लगाया आरोप,जाँच में जुटी पुलिस

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: बरेली में 'आई लव मोहम्मद' प्रदर्शन के आरोपी डॉ. नफीस के 'रज़ा पैलेस' पर चला बुलडोजर

बरेली में 'आई लव मोहम्मद' प्रदर्शन के आरोपी डॉ. नफीस के 'रज़ा पैलेस' पर चला बुलडोजर

https://youtu.be/WH85JHEd0dI उत्तर प्रदेश बरेली : उत्तर दरअसल जनपद में 26 सितंबर को 'आई लव मोहम्मद' के पोस्टर लेकर हुए विरोध प्रदर्शन और उसके बाद हुए पथराव की घटना के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए IMC (इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल) के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. नफीस की संपत्ति पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। मौलाना तौकीर रज़ा खान के करीबी माने जाने वाले डॉ. नफीस को हिंसा भड़काने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद, बरेली विकास प्राधिकरण (BDA) ने किला थाना क्षेत्र के जखीरा स्थित उनकी और उनके पार्टनर शोएब बेग की बताई जा रही अवैध इमारत 'रज़ा पैलेस' (बारात घर) पर बुलडोजर चला दिया। BDA के संयुक्त सचिव दीपक कुमार ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा, "BDA द्वारा रज़ा पैलेस पर बुलडोज़र की कार्रवाई की जा रही है।" अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह ध्वस्तीकरण भवन निर्माण के मानदंडों का उल्लंघन कर अवैध रूप से बनाए गए हिस्सों के खिलाफ किया गया है। SP सिटी मानुष पारीक ने मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच कहा, "विकास प्राधिकरण नियमानुसार समय-समय पर कार्रवाई करता है। सुरक्षा और शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियातन यहां पुलिस बल तैनात किया गया है। यह कार्रवाई पूरी तरह से स्वतंत्र है और विकास प्राधिकरण द्वारा की जा रही है।" प्रशासन की इस कार्रवाई को 26 सितंबर की हिंसा में शामिल उपद्रवियों और उनके सहयोगियों पर आर्थिक प्रहार की नीति के रूप में देखा जा रहा है। इलाके में किसी भी तरह के तनाव से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस और पीएसी बल तैनात है। पुलिस हिंसा के अन्य आरोपियों की भी धर-पकड़ जारी रखे हुए है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन