Fri 19 Jun 2026

ब्रेकिंग

मेयर विनोद अग्रवाल रहे विशिष्ट अतिथि PM मोदी का मिला वर्चुअल मार्गदर्शन, युवाओं से कौशल और परिश्रम से राष्ट्र निर्माण

ससुराल जाते समय हादसे का शिकार हुआ अधेड़

एंटी करप्शन टीम द्वारा कैंटीन में जाल बिछाकर गिरफ्तार करने से क्षेत्र में फैली सनसनी

साधु हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर की होगी पड़ताल

570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: ताजनगरी में गोली मारकर चाऊमीन विक्रेता की हत्या, अगले महीने में होनी थी शादी!

THE LUCKNOW TIMES

Sun, Feb 9, 2025
Post views : 121

ताजनगरी में गोली मारकर चाऊमीन विक्रेता की हत्या, अगले महीने में होनी थी शादी!

  उत्तर प्रदेश आगरा : ताजनगरी के हरिपर्वत थाना क्षेत्र के सेंट पीटर्स कॉलेज के सामने गोली मारकर चाऊमीन विक्रेता मौत के घाट उतार दिया गया, घटना को उस समय अंजाम दिया गया जब शनिवार रात चाऊमीन विक्रेता घर लौट रहा था इस दौरान बाइक सवार 2 हमलावर पहुंचे उन्होंने बातचीत के बहाने विक्रेता के सिर में गोली मार दी गोली की आवाज सुनकर लोग सहम गए पुलिस राहगीरों की मदद से गंभीर रूप से घायल विक्रेता को लेकर अस्पताल पहुंची वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया मंडी सईद खां निवासी अजय कुशवाहा संजय प्लेस में चाऊमीन का ठेला लगाते थे रोजाना की तरह बिक्री के बाद वह शनिवार की रात को घर लौट रहे थे इस दौरान रास्ते में 2 बाइक सवार पहुंचे प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि बाइक सवारों ने पहले अजय कुशवाहा से बात की. इसके बाद अचानक बाइक पर पीछे बैठे युवक ने असलहा निकाल लिया इसके बाद अजय के सिर में गोली मार दी अगले ही पल चाऊमीन विक्रेता जमीन पर गिर गया इसके बाद हमलावर भाग निकले घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई जानकारी मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई राहगीरों की मदद से पुलिस अजय को लेकर स्थानीय अस्तपताल में पहुंची वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया   DCP सिटी सूरज राय ने बताया कि सूचना पर हरिपर्वत थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी सरेराह चाऊमीन विक्रेता अजय की गोली मारकर हत्या की गई है. प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की गई है CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं अभी तक परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है,वहीं वारदात के बाद चाऊमीन विक्रेता के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है परिजनों ने पुलिस को बताया कि अगले महीने अजय की शादी होनी थी परिवार के लोग इसकी तैयारियों में जुटे थे!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन