Fri 19 Jun 2026

ब्रेकिंग

मेयर विनोद अग्रवाल रहे विशिष्ट अतिथि PM मोदी का मिला वर्चुअल मार्गदर्शन, युवाओं से कौशल और परिश्रम से राष्ट्र निर्माण

ससुराल जाते समय हादसे का शिकार हुआ अधेड़

एंटी करप्शन टीम द्वारा कैंटीन में जाल बिछाकर गिरफ्तार करने से क्षेत्र में फैली सनसनी

साधु हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर की होगी पड़ताल

570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद पार्क में चला स्वच्छता अभियान

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Wed, Sep 17, 2025
Post views : 125

सांसद और विधायकों ने झाड़ू लगाकर दिया संदेश

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

उन्नाव। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर शनिवार को बदरका स्थित अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद स्मारक पार्क में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान स्मारक स्थल पर साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। सांसद साक्षी महाराज, भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, सदर विधायक पंकज गुप्ता और भगवंतनगर विधायक आशुतोष शुक्ला ने झाड़ू लगाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। नेताओं ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन केवल सरकारी योजना नहीं, बल्कि इसे हर नागरिक को अपनी आदत बनाना होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के जीवन को प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाना समाज के लिए मार्गदर्शक है। इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष अरुण सिंह, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष मनीष जायसवाल, नगर मंडल अध्यक्ष अवनीश गुप्ता, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष बालाराव गुप्ता, समाजसेवी विमल द्विवेदी और श्रीकृष्ण वर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। पार्क परिसर में कार्यकर्ताओं ने फूल-पत्तियों और कचरे की सफाई की। इसके बाद चंद्रशेखर आज़ाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। मौके पर वक्ताओं ने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने आसपास की सफाई के लिए जिम्मेदारी लें और लोगों को जागरूक करें। स्थानीय लोगों ने कहा कि ऐसे अभियान से समाज में स्वच्छता की भावना मजबूत होगी और आने वाली पीढ़ियों को साफ-सुथरा वातावरण मिलेगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन