Fri 19 Jun 2026

ब्रेकिंग

साधु हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर की होगी पड़ताल

570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप

नयन ज्योति अभियान: 166वें निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 113 मरीजों का परीक्षण

परिवार ने लगाए हत्या के आरोप

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: हाकुंभ पर टिप्पणी,गाजीपुर से सपा सांसद अफजाल अंसारी के खिलाफ एक और FIR!

हाकुंभ पर टिप्पणी,गाजीपुर से सपा सांसद अफजाल अंसारी के खिलाफ एक और FIR!

  उत्तर प्रदेश गाजीपुर : समाजवादी पार्टी से सांसद अफजाल अंसारी के खिलाफ बृहस्पतिवार रात शादियाबाद थाने में FIR दर्ज कराई गई है, यह मुकदमा जिला सहकारी बैंक गाजीपुर के पूर्व अध्यक्ष देव प्रकाश सिंह ने दर्ज कराया है आरोप है कि सांसद ने अपने पद की गरिमा के विरुद्ध जाते हुए टिप्पणी की, जिससे सनातन धर्म के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं,SP गाजीपुर डॉ. इरज राजा ने FIR की पुष्टि की है, बताया है कि 12 फरवरी को धार्मिक भावनाओं को आहत करने की शिकायत पर बीएनएस की धारा 299 और धारा 353 (2) के तहत FIR दर्ज की गई है,आपको बता दें कि इसके पूर्व भी सांसद अफजाल अंसारी ने कुंभ को लेकर टिप्पणी की थी कहा था कि एकाध मालगाड़ी कुंभ में गांजा भिजवा दिया जाए तो उसकी भी खपत हो जाएगी.इस मामले पर उन पर एफआईआर दर्ज हुई थी अब एक बार फिर उन्होंने कुंभ में जुट रही भीड़ और स्नान को लेकर टिप्पणी की है आपको बता दें कि संत रविदास की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अफजाल अंसारी ने महाकुंभ में भीड़ को लेकर कहा था कि संगम तट पर नहाकर व्यक्ति का पाप धुल जाएगा इसका मतलब कि आगे बैकुंठ में जाने का रास्ता खुल जाएगा भीड़ देखने से मिल ऐसा लग रहा है कि अब नर्क में कोई नहीं बचेगा और स्वर्ग हाउसफुल हो जाएगा शादियाबाद में आयोजित कार्यक्रम में सांसद ने कहा था कि ट्रेनों में हालत यह है कि लोग शीशा तोड़ रहे हैं और अंदर औरतों कांप रही हैं बच्चों को गोद में छुपा कर रो रही हैं और बिलख रही हैं शीशा तोड़ने वाले और रेलवे स्टेशन पर हंगामा करने वाले लोग हमारे और आपके घर के बच्चे हैं पुलिस वाले भी परेशान हैं TT ने अपना काला कोट उतार कर झोले में रख दिया है कि कहीं भीड़ उनकी भी पिटाई न कर दे

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन