Wed 04 Nov 2026

ब्रेकिंग

नागफनी थाने के प्रभारी मनीष सक्सेना व उनकी टीम ने किया अवैध पटाखा फैक्टरी का किया भंडाफोड़,

टावर की बाउंड्रीवाल में सज रही थी जुए की फड़, सात गिरफ्तार

चार लाख रुपये भी ले गए चोर

लोकतंत्र की आवाज बुलंद करने लखनऊ पहुंचे प्रवीण भानु

विधायक अनिल सिंह के नेतृत्व में लखनऊ पहुंचे कार्यकर्ता

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: डिसिप्लिन एसपी ने लिया बड़ा एक्शन: उन्नाव में सात पुलिसकर्मियों के तबादले और एक थाना प्रभारी सस्पेंड

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Fri, Aug 22, 2025
Post views : 223

एसपी बोले– जवाबदेही से समझौता बर्दाश्त नहीं

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

उन्नाव। अपराध की घटनाओं में लगातार वृद्धि और नागरिकों की सुरक्षा पर खतरे को देखते हुए डिसिप्लिन एसपी दीपक भूकर ने कड़ा कदम उठाया है। पिछले कुछ दिनों से चोरी और अन्य आपराधिक गतिविधियों में लगातार बढ़ोतरी हुई है, जिससे आम जनता में चिंता और असुरक्षा की भावना फैल गई है। इन घटनाओं पर अंकुश लगाने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से एसपी दीपक भूकर ने पिछले 24 घंटों में जिले के सात पुलिसकर्मियों के तबादले किए और एक थाना प्रभारी को निलंबित किया। यह कार्रवाई अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने और पुलिसकर्मियों की जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए की गई है।

औरास थाना प्रभारी निलंबित, नया प्रभारी नियुक्त

औरास थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर नियंत्रण न रख पाने के चलते इंस्पेक्टर भुवन सिंह मौर्य को निलंबित कर दिया गया। उनके स्थान पर डीसीआरबी में तैनात इंस्पेक्टर ज्ञानेंद्र सिंह को औरास थाने का नया प्रभारी बनाया गया है।

अन्य पुलिसकर्मियों के तबादले और लाइन हाजिरी

गंगाघाट कोतवाली: सिपाही आकाश तोमर को सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो के कारण लाइन हाजिर किया गया। डीसीआरबी: इंस्पेक्टर चंद्रकांत मिश्र को प्रभारी बनाया गया। पुलिस लाइन से स्थानांतरण: इंस्पेक्टर्स अनुराग सिंह, ज्ञान प्रकाश तिवारी और अवनीश कुमार सिंह को अनावरण एवं विवेचना शाखा में स्थानांतरित किया गया। इन्हें लंबित मामलों को समयबद्ध तरीके से निपटाने का दायित्व सौंपा गया है।

एसपी दीपक भूकर का सख्त संदेश

एसपी दीपक भूकर ने कहा, जिले में कानून-व्यवस्था सर्वोपरि है। लापरवाही और अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो भी पुलिसकर्मी अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन नहीं करेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

नागरिक सुरक्षा और अपराध नियंत्रण प्राथमिकता एसपी दीपक भूकर की इस कार्रवाई से यह स्पष्ट संदेश गया है कि जिले में अपराध पर सख्ती से नज़र रखी जाएगी और पुलिसकर्मियों की जवाबदेही भी तय रहेगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन