Sat 19 Sep 2026

ब्रेकिंग

डिवाइडर से हटे अवैध यूनीपोल, 28 पर चला बुलडोजर

युवक पकड़ा

कोर्ट के आदेश पर पत्नी समेत ससुरालियों पर रिपोर्ट

जिला चैंपियनशिप में आमने-सामने होंगे पावरलिफ्टर

बांगरमऊ में सपा के नए जिलाध्यक्ष को लेकर दिखा उत्साह

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: लखनऊ मंडल के DRM ने उन्नाव स्टेशन का किया निरीक्षण, ट्रैक मजबूत कर ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने और यात्री सुविधाओं पर दिया जोर

THE LUCKNOW TIMES

Sat, May 24, 2025
Post views : 199

लखनऊ मंडल के DRM ने उन्नाव स्टेशन का किया निरीक्षण, ट्रैक मजबूत कर ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने और यात्री सुविधाओं पर दिया जोर

  उत्तर प्रदेश उन्नाव : दरअसल ख़बर उन्नाव से है जहां लखनऊ मंडल के नए मंडल रेल प्रबंधक आलोक कुमार वर्मा ने शनिवार को उन्नाव रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। वे विशेष ट्रेन से उन्नाव पहुंचे। उन्होंने लखनऊ-कानपुर रेल खंड के अजगैन, जैतीपुर, उन्नाव और गंगाघाट स्टेशनों का दौरा किया।     आपको बता दे कि डीआरएम वर्मा ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता ट्रेनों और यात्रियों की सुरक्षा है। लखनऊ-कानपुर रेल खंड उत्तर भारत के सबसे व्यस्त मार्गों में से एक है। उन्होंने स्टेशनों पर स्वच्छता, पेयजल, बैठने की सुविधा और शौचालय की जांच की। सिग्नल प्रणाली का भी निरीक्षण किया। उन्नाव स्टेशन पर प्लेटफॉर्म, यात्री प्रतीक्षालय और टिकट काउंटर की व्यवस्था देखी। पार्सल कार्यालय और साफ-सफाई व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। यात्रियों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर जोर दिया। रेलवे ट्रैक और ओवरब्रिज निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया। डीआरएम ने कहा कि ओवरब्रिज से यातायात सुगम होगा और दुर्घटनाएं कम होंगी। निर्माण एजेंसियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश दिए। ट्रैक को मजबूत कर ट्रेनों की गति बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इससे ट्रेनों का समय पालन भी बेहतर होगा। डीआरएम ने रेलवे कर्मचारियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। कर्मचारियों ने कार्यस्थल की चुनौतियों और संसाधनों की कमी के बारे में बताया। डीआरएम ने समस्याओं के प्राथमिकता से समाधान का आश्वासन दिया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन