Fri 19 Jun 2026

ब्रेकिंग

एंटी करप्शन टीम द्वारा कैंटीन में जाल बिछाकर गिरफ्तार करने से क्षेत्र में फैली सनसनी

साधु हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर की होगी पड़ताल

570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप

नयन ज्योति अभियान: 166वें निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 113 मरीजों का परीक्षण

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: बरेली में घने कोहरे के कारण भीषण हादसा, ट्रक में घुसा डंपर, ड्राइवर गंभीर रूप से घायल!

THE LUCKNOW TIMES

Wed, Jan 29, 2025
Post views : 143

बरेली में घने कोहरे के कारण भीषण हादसा, ट्रक में घुसा डंपर, ड्राइवर गंभीर रूप से घायल!

    उत्तर प्रदेश बरेली : बरेली नेशनल हाईवे पर मीरगंज के सिधौली चौराहे पर बुधवार सुबह घने कोहरे के वजह से भीषण सड़क हादसा हो गया सुबह करीब 7:15 बजे रोड क्रॉस कर रहे एक डंपर में तेज रफ्तार ट्रक जा घुसा, जिससे ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया हादसे की सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज यतेन्द्र कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे पुलिस और NHI (हाईवे टीम) ने ट्रक में फंसे चालक जुबैर निवासी वागबान श्रीनगर जम्मू कश्मीर को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला चालक को सुरक्षित निकालने के लिए ट्रक को काटना पड़ा घायल चालक को तुरंत एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रेत से भरा डंपर सड़क पार कर रहा था, तभी रामपुर की ओर से आ रहा ट्रक उसमें आकर भिड़ गया घने कोहरे के कारण ट्रक चालक को डंपर दिखाई नहीं दिया और तेज रफ्तार में सीधा टकरा गया हादसे के बाद हाईवे पर करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया, जिसके बाद सुबह 8:30 बजे यातायात सुचारू रूप से शुरू हो सका   सिधौली चौराहा बना 'एक्सीडेंट जोन स्थानीय लोगों के अनुसार सिधौली चौराहा लगातार एक्सीडेंट जोन बनता जा रहा है आए दिन यहां दुर्घटनाएं होती रहती हैं कुछ दिन पहले भी एक ई-रिक्शा को ट्रक ने टक्कर मार दी थी, जिसमें चालक की मौके पर ही मौत हो गई थी!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन