Fri 19 Jun 2026

ब्रेकिंग

मेयर विनोद अग्रवाल रहे विशिष्ट अतिथि PM मोदी का मिला वर्चुअल मार्गदर्शन, युवाओं से कौशल और परिश्रम से राष्ट्र निर्माण

ससुराल जाते समय हादसे का शिकार हुआ अधेड़

एंटी करप्शन टीम द्वारा कैंटीन में जाल बिछाकर गिरफ्तार करने से क्षेत्र में फैली सनसनी

साधु हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर की होगी पड़ताल

570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: किसान और गौ सम्मान यात्रा में उमड़ा जोश, देवेंद्र तिवारी के स्वागत में जुटे व्यापारी और कार्यकर्ता

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Wed, Sep 10, 2025
Post views : 140

व्यापारी और नेता जुड़ने से उन्नाव में सियासी हलचल शुरू

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

उन्नाव। भारतीय किसान मंच और भारतीय गौ सेवा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी की किसान एवं गौ सम्मान यात्रा बुधवार को उन्नाव पहुंची। ओम प्रिंटर्स प्रतिष्ठान के बाहर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के अध्यक्ष और भाजपा नेता अमित मिश्रा ने व्यापारियों के साथ मिलकर तिवारी का भव्य स्वागत किया। उन्होंने कहा कि किसान और गौ सेवा समाज की रीढ़ हैं और इस मुहिम के साथ वे हमेशा खड़े रहेंगे।

किसान और गौ सेवा मुहिम को मिला समर्थन

यात्रा के स्वागत में भारतीय किसान मंच जिला अध्यक्ष संजय सोनकर, जिला महासचिव गोपाल महेश्वरी, नगर अध्यक्ष विक्रांत गुप्ता, युवा नेता सलमान, मनीष गुप्ता, शरद श्रीवास्तव, प्रीतम सिंह, मोहम्मद शारीक, मृत्युंजय जायसवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और व्यापारी मौजूद रहे। स्वागत कार्यक्रम में युवाओं और समाजसेवी वर्ग ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

राजनीतिक सरगर्मी तेज

देवेंद्र तिवारी की यात्रा को लेकर उन्नाव में राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। व्यापारी वर्ग और स्थानीय नेताओं के जुड़ने से इसे सियासी दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। शहर में इस यात्रा के माध्यम से किसान और गौ सेवा से जुड़े मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने की कोशिश की जा रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन