Wed 04 Nov 2026

ब्रेकिंग

नागफनी थाने के प्रभारी मनीष सक्सेना व उनकी टीम ने किया अवैध पटाखा फैक्टरी का किया भंडाफोड़,

टावर की बाउंड्रीवाल में सज रही थी जुए की फड़, सात गिरफ्तार

चार लाख रुपये भी ले गए चोर

लोकतंत्र की आवाज बुलंद करने लखनऊ पहुंचे प्रवीण भानु

विधायक अनिल सिंह के नेतृत्व में लखनऊ पहुंचे कार्यकर्ता

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: बाइको की भिड़ंत में बोर्ड की परीक्षा देखकर लौट रहे चार छात्र घायल, तीन गम्भीर 

THE LUCKNOW TIMES

Sat, Mar 1, 2025
Post views : 240

बाइको की भिड़ंत में बोर्ड की परीक्षा देखकर लौट रहे चार छात्र घायल, तीन गम्भीर 

  उत्तर प्रदेश फतेहपुर सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर पॉलिटेक्निक कॉलेज नउवा बाग के समीप बाइको की भिड़ंत में बोर्ड की परीक्षा देकर लौट रहे चार छात्र घायल हो गए। घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार शदर कोतवाली क्षेत्र के आबू नगर मोहल्ला निवासी राम दास का 15 वर्षीय पुत्र रचित व कोतवाली क्षेत्र के नाशे पीर मोहल्ला निवासी शिव प्रकाश का 15 वर्षीय पुत्र राहुल दोनो हाई स्कूल के छात्र है आज दोनो मलवा थाना क्षेत्र के सेनीपुर गाँव में स्थित पटेल धाम इण्टर कॉलेज में गणित की परीक्षा देने गए थे। वही कोतवाली क्षेत्र के पहाड़ीपुर गाँव निवासी मो० शईद का 15 वर्षीय पुत्र मो० कौनैन व सनगाँव गाँव निवासी अहमद अली का 15 वर्षीय पुत्र अरशद दोनो छात्र एक ही बाइक पर सवार होकर सदर कोतवाली क्षेत्र के तेलयानी ब्लाक के समीप स्थित राधे श्याम इण्टर कालेज में गणित की परीक्षा देने गए थे। दोनो बाइक सवार परीक्षा देकर अपने-अपने घर लौट रहे थे जब दोनो की बाइक सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर पॉलिटेक्निक कॉलेज नऊवा बाग के समीप पहुंची तभी दोनो बाइको की ज़ोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनों बाइक सवार चार छात्र घायल हो गए। घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल छात्रों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायलो का इलाज कर रहे थे तभी कौनैन के परिजन छात्र की हालत गम्भीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रेफर करवा कर कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए अपने प्राइवेट वाहन से लेकर चले गए। वही तीन छात्रों को भर्ती कर डॉक्टर उनका इलाज कर रहे है। जिसमे दो की हालत गम्भीर बनी हुई है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन