Fri 19 Jun 2026

ब्रेकिंग

एंटी करप्शन टीम द्वारा कैंटीन में जाल बिछाकर गिरफ्तार करने से क्षेत्र में फैली सनसनी

साधु हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर की होगी पड़ताल

570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप

नयन ज्योति अभियान: 166वें निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 113 मरीजों का परीक्षण

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: फर्जी फर्म बनाकर करोड़ों रुपए की GST चोरी, STF के हत्थे कर्नाटक से चढ़े 5 आरोपी, नौकरी का झांसा देकर करते थे खेल!

THE LUCKNOW TIMES

Fri, Jul 4, 2025
Post views : 119

फर्जी फर्म बनाकर करोड़ों रुपए की GST चोरी, STF के हत्थे कर्नाटक से चढ़े 5 आरोपी, नौकरी का झांसा देकर करते थे खेल!

    उत्तर प्रदेश मेरठ : दरअसल जनपद में आम लोगों को नौकरी का झांसा देकर उनकी आईडी लेना, फिर फेक आईडी पर नकली इनवॉइस व ई-वे बिल तैयार करके करोड़ों रुपए की GST चोरी करने वाले गैंग का भंडाफोड़ हुआ है, मेरठ STF यूनिट ने गिरोह के 5 आरोपियों को कर्नाटक से गिरफ्तार किया है. इनके पास से भारी मात्रा में फर्जी बिल बुक, रबड़ की मोहरें और फर्जीवाड़े में इस्तेमाल होने वाली कई चीजें बरामद हुई हैं, एएसपी STF मेरठ यूनिट बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि 2 सितंबर 2024 को मुजफ्फरनगर के ग्राम वडसू निवासी अश्वनी कुमार पुत्र अशोक कुमार ने साइबर थाना मुजफ्फरनगर में एक शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होंने बताया कि बीते वर्ष उनके मोबाइल नंबर पर एक महिला की कॉल आई, जिसने एयरपोर्ट पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर उनके आधार कार्ड, पैन कार्ड, बिजली का बिल आदि समस्त दस्तावेज ले लिए. फिर इन्हीं डाक्यूमेंट के आधार पर फर्जी फर्म एके ट्रेडर्स बना लिया, आरोपियों ने इस फर्म के जरिए 248 करोड़ रुपए के फर्जी बिल जनरेट किए और करीब 48 करोड़ की GST चोरी की, हैरत की बात ये है कि इस बात का पता तब चला जब 27 अगस्त, 2024 को उनके घर पर GST डिपार्टमेंट से लोग आए, उन्होंने बताया कि GST चोरी का यह अपने आप में पहला ऐसा मामला था, जिसमें नौकरी लगवाने के बहाने लोगों के दस्तावेज लिए गए और उनका प्रयोग फर्जी फर्म तैयार करने में किया गया था,ADG कानून व्यवस्था ने STF इसकी जिम्मेदारी सौंपी!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन