Fri 18 Sep 2026

ब्रेकिंग

डिवाइडर खोदकर खड़े किए होर्डिंग पोल

गौवंश समेत बाइक सवार युवक की मौत,स्वास्थय केन्द्र लेजाने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

मोबाइल समेत नकदी लूटने का लगाया आरोप,जाँच में जुटी पुलिस

हस्ताक्षर अभियान चलाकर जताया विरोध

जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर, मरीजों को बांटे फल

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: यूपी के मेरठ में शरारती तत्वों ने सड़क पर पेंट कर बनाए 10 इजराइली झंडे, तलाश में जुटी पुलिस!

यूपी के मेरठ में शरारती तत्वों ने सड़क पर पेंट कर बनाए 10 इजराइली झंडे, तलाश में जुटी पुलिस!

    उत्तर प्रदेश मेरठ : जनपद के  थाना परीक्षितगढ़ क्षेत्र के गांव अगवानपुर में सड़क पर इजराइल के झंडे की पेंटिंग कर झंडा बनाया गया, पुलिस झंडा बनाने वाले की खोजबीन कर रही है, अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है, यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, हालांकि ईटीवी भारत इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. बताया गया कि किला परीक्षितगढ़ के अगवानपुर में कुछ शरारती तत्वों ने सड़कों पर एक या दो नहीं, बल्कि 10 से ज्यादा स्थानों पर इजराइल के झंडे बनाकर पेंट कर दिए, इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ. संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने वहां से झंडों को मिटवा दिया. हालांकि अब भी सड़क पर बने झंडों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस का कहना है कि इस मामले में जांच की जा रही है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी इस बारे में मेरठ के SP देहात राकेश कुमार ने बताया कि थाना परीक्षितगढ़ के अगवानपुर गांव में इजराइल के झंडे सड़क पर पेंट कर बना दिए जाने का मामला संज्ञान में आया है जानकारी मिलते ही झंडों को वहां से मिटवा दिया गया है, इस संदर्भ का वीडियो भी संज्ञान में आया है, इसकी बारीकी से जांच की जा रही है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन