Fri 19 Jun 2026

ब्रेकिंग

एंटी करप्शन टीम द्वारा कैंटीन में जाल बिछाकर गिरफ्तार करने से क्षेत्र में फैली सनसनी

साधु हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर की होगी पड़ताल

570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप

नयन ज्योति अभियान: 166वें निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 113 मरीजों का परीक्षण

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: यूपी में पति ने पत्नी को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार!

THE LUCKNOW TIMES

Thu, Jul 24, 2025
Post views : 157

यूपी में पति ने पत्नी को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार!

  उत्तर प्रदेश बांदा : दरअसल जनपद में गुरुवार को एक पति ने अपनी पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया, पुलिस ने कुछ देर बाद ही आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया, वहीं साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, CO राजवीर सिंह गौर ने कहा कि पड़ोस में रहने वाले लोगों ने बताया कि गुरुवार सुबह पति-पत्नी का आपस में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था, इस पर पति ने घर में रखे चाकू से ही अपनी पत्नी पर कई बार वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया, पति अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था. इसी बात को लेकर अक्सर दोनों का आपस में झगड़ा होता था. इसके चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया, मामला पैलानी थाना क्षेत्र के खप्टिहाकला गांव का है, गुरुवार को इस गांव के रहने वाले धीरज प्रजापति ने अपनी पत्नी शोभा को चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी, इसके बाद मौके से फरार हो गया, वारदात की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची,शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मौका-ए-वारदात से साक्ष्य जुटाये और आरोपी की तलाश शुरू कर दी,आरोपी को गांव के बाहर से ही कुछ देर बाद गिरफ्तार कर लिया गया, CO राजवीर सिंह गौर ने बताया कि पैलानी थाना क्षेत्र के खप्टिहाकला गांव में रहने वाले धीरज प्रजापति ने अपनी पत्नी शोभा की घरेलू कलह के चलते चाकू से हमला कर हत्या कर दी, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है,उसकी पत्नी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन