Fri 19 Jun 2026

ब्रेकिंग

एंटी करप्शन टीम द्वारा कैंटीन में जाल बिछाकर गिरफ्तार करने से क्षेत्र में फैली सनसनी

साधु हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर की होगी पड़ताल

570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप

नयन ज्योति अभियान: 166वें निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 113 मरीजों का परीक्षण

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: यूपी में प्रेमी ने प्रेमिका के पति को गोलियों से किया छन्नी,हत्या के लिए बेवफा बीवी ने ही थमाया था तमंचा!

THE LUCKNOW TIMES

Thu, Jul 10, 2025
Post views : 146

यूपी में प्रेमी ने प्रेमिका के पति को गोलियों से किया छन्नी,हत्या के लिए बेवफा बीवी ने ही थमाया था तमंचा!

    उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ : दरअसल जनपद में प्रेम-प्रसंग के चक्कर में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करा दी, पत्नी के आशिक ने गुरुवार को दिनदहाड़े प्रेमिका के पति को गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया, इसके बाद खुद जाकर थाने में सरेंडर कर दिया, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य कलेक्ट किए हैं, पुलिस ने मृतक की पत्नी और हत्या करने वाले प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है, दोनों से पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेजा जाएगा, घटना अलीगढ़ के बरला थाना क्षेत्र में मोहल्ला कोठी में गुरुवार सुबह की है मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम सुरेश है. इसकी शादी 17 वर्ष पहले टूंडला के नगला बीच की रहने वाली बीना से हुई थी. इनके तीन बच्चे बेटा नीतीश (14), पुनीत (12) और बेटी रोशनी (10) वर्ष है. बताया जा रहा है, कि बीना का गांव के ही मनोज जाटव नामक युवक से बीते 10 वर्षों से अवैध संबंध थे. इस बात का पति सुरेश विरोध करता था, लेकिन दोनों का रिश्ता खत्म नहीं हुआ. यही कलह हत्या का कारण बन गया गुरुवार को प्रेमी मनोज बीना के पति सुरेश के घर के बाहर घूम रहा था. इस दौरान सुरेश ने टोका-टोकी की, तो दोनों में बहस होने लगी. तभी मनोज ने अपने पास रखे देसी तमंचे से सुरेश के सीने पर दो गोलियां दाग दीं. सुरेश वहीं ढेर हो गया. बीच-बचाव करने आए भाई विजय पर भी फायर किया गया, जिससे उसके चेहरे पर छर्रे लग गए हैं घटना के तुरंत बाद आरोपी प्रेमी मनोज सीधे बरला थाने पहुंचा और सरेंडर करते हुए हत्या की बात कबूल कर ली. पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मृतक की पत्नी बीना को भी हिरासत में ले लिया, बरला क्षेत्राधिकारी गर्वित सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पूरे मामले की जांच जारी है. पत्नी के उपलब्ध कराया था तमंचा: पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अमृत जैन ने बताया कि थाना बरला क्षेत्रान्तर्गत एक पुरुष की हत्या करने की सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा शुरुआती जांच पड़ताल में ज्ञात हुआ कि मृतक की पत्नी का प्रेम-प्रसंग करीब 7-8 साल से गांव के ही एक व्यक्ति से था. गांव के लोगों द्वारा भी इन्हें कई बार होटल आदि में पकड़ा गया था. इस कारण से इनका विवाद चल रहा था. मृतक की पत्नी द्वारा अपने प्रेमी को तमंचा उपलब्ध कराया गया, उसके प्रेमी ने उसके पति की गोली मारकर हत्या कर दी है मृतक की पत्नी व उसके प्रेमी को हिरासत में ले लिया गया है पूछताछ व अन्य साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन