Fri 19 Jun 2026

ब्रेकिंग

मेयर विनोद अग्रवाल रहे विशिष्ट अतिथि PM मोदी का मिला वर्चुअल मार्गदर्शन, युवाओं से कौशल और परिश्रम से राष्ट्र निर्माण

ससुराल जाते समय हादसे का शिकार हुआ अधेड़

एंटी करप्शन टीम द्वारा कैंटीन में जाल बिछाकर गिरफ्तार करने से क्षेत्र में फैली सनसनी

साधु हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर की होगी पड़ताल

570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: औद्योगिक दुर्गंध से उन्नाव की फजीहत, एनजीटी के सदस्य आज करेंगे निरीक्षण

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sat, Sep 6, 2025
Post views : 137

डीएम के निर्देश के बावजूद एक माह में जांच रिपोर्ट दर्ज नहीं

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

उन्नाव। शहर की पहचान अब औद्योगिक क्षेत्रों से उठती दुर्गंध बन चुकी है। कानपुर रोड स्थित बंथर और लखनऊ रोड स्थित दही चौकी औद्योगिक क्षेत्र से निकलने वाली बदबू से शहर में प्रवेश करते ही लोगों को सांस लेने में तकलीफ होती है। हालात यह हैं कि स्लॉटर हाउस, टेनरियां, ग्लू व पोल्ट्री फूड बनाने वाले कारखाने खुलेआम संचालित हो रहे हैं, जबकि प्रदूषण नियंत्रण विभाग मूकदर्शक बना हुआ है। पिछले महीने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में सांसद साक्षी महाराज समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया था। डीएम गौरांग राठी ने चार अगस्त को दोनों औद्योगिक क्षेत्रों की जांच के लिए पांच-पांच अधिकारियों की टीमें गठित कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे। मगर एक माह बीतने के बाद भी जांच रिपोर्ट सामने नहीं आ सकी है।

सांसद ने उठाया मुद्दा, जांच में आ रही देरी

पिछले महीने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में सांसद साक्षी महाराज समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने इस गंभीर मुद्दे को उठाया था। इसके बाद डीएम गौरांग राठी ने 4 अगस्त को दोनों औद्योगिक क्षेत्रों की जांच के लिए पांच-पांच अधिकारियों की टीमें गठित कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे। लेकिन एक माह बीत जाने के बाद भी जांच रिपोर्ट सामने नहीं आ सकी है।

आज पहुंचेंगे NGT सदस्य, समीक्षा होगी बैठक

इस बीच शनिवार को राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) के सदस्य डॉ. अफरोज अहमद जिले का दौरा करेंगे। वह दोपहर 12 बजे निरीक्षण भवन पहुंचेंगे और विकास भवन सभागार में जिला पर्यावरण समिति की बैठक कर प्रदूषण नियंत्रण के प्रयासों की समीक्षा करेंगे। इस बैठक में औद्योगिक क्षेत्रों की दुर्गंध, प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों की स्थिति और कॉमन इफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (CETP) के अपग्रेडेशन की प्रगति पर विशेष चर्चा होने की उम्मीद है।

"छवि खराब कर रही है बदबू" - सांसद

सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि शहर में प्रवेश करते ही आने वाली बदबू जिले की छवि खराब कर रही है। प्रदूषण विभाग को अवैध और मानक पूरे न करने वाले कारखानों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। अगली बैठक में इसकी समीक्षा होगी।

"अगले सप्ताह तक मिलेगी रिपोर्ट" - प्रदूषण बोर्ड

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी शशि बिंदकर का कहना है कि जांच टीमों में से कुछ अधिकारियों ने रिपोर्ट तैयार कर ली है और कुछ बना रहे हैं। अगले सप्ताह तक पूरी रिपोर्ट मिल जाएगी। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। एनजीटी के हस्तक्षेप से उम्मीद जताई जा रही है कि लंबे समय से टल रही कार्रवाई अब तेजी से आगे बढ़ेगी और जिले को बदबू से निजात मिलेगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन