Mon 22 Jun 2026

ब्रेकिंग

एआरटीओ कार्यालय विवाद में विभाग का पक्ष आया सामने

बच्चों के सामने पत्नी को पीटता रहा पति

जिला महिला अस्पताल का आदर्श टीकाकरण केंद्र बना मिसाल, रविवार को भी मिल रही सुविधा

ऑटो पलटने से मजदूर की गई जान

पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: यूपी में यमुना एक्सप्रेस-वे पर कार से मिले डेढ़ करोड़ ₹-450 ग्राम सोना, दो बोरी में भरकर ले जा रहे थे तस्कर!

THE LUCKNOW TIMES

Thu, May 29, 2025
Post views : 94

यूपी में यमुना एक्सप्रेस-वे पर कार से मिले डेढ़ करोड़ ₹-450 ग्राम सोना, दो बोरी में भरकर ले जा रहे थे तस्कर!

  उत्तर प्रदेश मथुरा : दरअसल जनपद के मांट क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर बुधवार की देर रात पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कार से डेढ़ करोड़ रुपए की नगदी और सोना बरामद किया है, मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि व्यापारी दिल्ली से कच्ची चांदी लाकर आगरा बेचने गया था फिलहाल पुलिस मौके पर कार चालक से पूछताछ कर रही है आयकर विभाग की टीम मौके पर पहुंची गई है जानकारी के अनुसार, बुधवार की देर रात यमुना एक्सप्रेस-वे के मांट टोल प्लाजा पर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान कार यूपी 85 सीएस 5864 की चेकिंग की तो पुलिस की आंखें फटी रह गईं गाड़ी के अंदर दो बोरी, जिसमें रुपए और सोना रखा हुआ था पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर थाने ले आई गुरुवार को आयकर विभाग की टीम मौके पर पहुंची है, बताया जा रहा है कि कार से बरामद की गई नगदी की गिनती करने के लिए मशीन मंगाई गई हैं, फिलहाल एक करोड़ 49 लाख रुपए नगदी बताई गई है और कार से 450 ग्राम सोना भी बरामद किया गया है   जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि पकड़ी गई नगदी शहर के गोविंद नगर निवासी दीपक खंडेलवाल की है, जो चांदी का कारोबार करते हैं. बुधवार को दिल्ली से चांदी लाकर आगरा में बेची थी, चांदी बेचकर दीपक करीब एक करोड़ 49 लाख रुपए और सोना के साथ दिल्ली जा रहे थे, तभी पुलिस ने यमुना एक्सप्रेस-वे पर कार्रवाई करते हुए दीपक को हिरासत में ले लिया   घटना की सूचना मिलने के बाद आयकर विभाग की टीम मांट थाना पहुंची है और व्यापारी से पूछताछ कर रही है. फिलहाल व्यापारी ने 450 ग्राम सोना से संबंधित कोई भी दस्तावेज नहीं दिए हैं, आयकर विभाग की टीम ने व्यापारी को नोटिस देकर जवाब मांगा है   SP देहात सुरेश चंद ने बताया कि यमुना एक्सप्रेस-वे पर चेकिंग के दौरान एक गाड़ी से एक करोड़ 49 लाख रुपए ओर 450 ग्राम सोना बरामद किया गया है, व्यापारी मथुरा का ही रहने वाला है, जो कि दिल्ली से चांदी कारोबार के सिलसिले में आगरा बेचने गया था, फिलहाल मौके पर आयकर विभाग की टीम पूछताछ कर रही है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन