Wed 04 Nov 2026

ब्रेकिंग

टावर की बाउंड्रीवाल में सज रही थी जुए की फड़, सात गिरफ्तार

चार लाख रुपये भी ले गए चोर

लोकतंत्र की आवाज बुलंद करने लखनऊ पहुंचे प्रवीण भानु

विधायक अनिल सिंह के नेतृत्व में लखनऊ पहुंचे कार्यकर्ता

लोकतंत्र के मुद्दे पर भरी हुंकार

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: महाकुंभ से लौट रहे नेपाल के श्रद्धालुओं की गाड़ी डिवाइडर से टकराई, 3 की दर्दनाक मौत!

THE LUCKNOW TIMES

Mon, Feb 17, 2025
Post views : 195

महाकुंभ से लौट रहे नेपाल के श्रद्धालुओं की गाड़ी डिवाइडर से टकराई, 3 की दर्दनाक मौत!

    उत्तर प्रदेश आजमगढ़ : आजमगढ़ के रानी की सराय क्षेत्र के मझगवां इलाके में डिवाइडर से आर्टिगा कार टकरा गई जिससे कार में सवार सवार तीन लोगों की मौत हो गई जबकि सात लोगों को रेफर कर दिया गया है घटना महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ घटीसभी पीड़ित नेपाल देश के रूपनदेई जिला के निवासी हैं यह लोग एक ही कार में सवार होकर अपने घरों को लौट रहे थे तभी आजमगढ़ में हादसे का शिकार हो गए मृतकों में दो महिलाएं दीपा (35) व गंगा (40) तथा एक पुरुष गणेश (45) हैं वहीं घायलों में ऋतिक दूबे (21) ,कोपिला देवकला देवी (35), अविशंकर (25) और शुभम पोखराल (22) को गोरखपुर मेडिकल कालेज भेजा गया है घटना की सूचना के बाद सभी लोगों को जिला अस्पताल पुलिस एंबुलेंस से भिजवाई जहां पर तीनों को मृत घोषित कर दिया गया   परिजनों को जानकारी होने के बाद लोग पहुंचे और इसके बाद सभी घायलों को गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया है परिजनों के अनुसार 35 लोग रूपंदेही से महाकुंभ के लिए 5 गाड़ियों से निकले थे स्नान करने के बाद सभी लोग रात में लौट रहे थे ड्राइवर थके हुए थे, लेकिन उनको डेढ़ 2 घंटे का आराम भी दिया गया था सभी साथ लौट रहे थे तभी उनमें से एक गाड़ी हादसे का शिकार हो गई   वहीं इस मामले में CO सिटी गौरव शर्मा ने बताया कि एक कार डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और 6 लोग घायल हैं जिनको उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया ये लोग नेपाल के रहने वाले थे!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन