Sat 19 Sep 2026

ब्रेकिंग

बकाया कर जमा कराने में उन्नाव पालिका को मिली रफ्तार

डिवाइडर से हटे अवैध यूनीपोल, 28 पर चला बुलडोजर

युवक पकड़ा

कोर्ट के आदेश पर पत्नी समेत ससुरालियों पर रिपोर्ट

जिला चैंपियनशिप में आमने-सामने होंगे पावरलिफ्टर

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: उत्तर प्रदेश के फ़तेहपुर में दर्दनाक घटना, घर के बाहर सो रहे बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या,मचा हड़कंप!

THE LUCKNOW TIMES

Wed, Aug 27, 2025
Post views : 167

उत्तर प्रदेश के फ़तेहपुर में दर्दनाक घटना, घर के बाहर सो रहे बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या,मचा हड़कंप!

https://youtu.be/-foq1Fm9evI उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर : दरअसल जनपद फ़तेहपुर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां धाता थाना क्षेत्र के अजरौंली गांव में घर के बाहर सो रहे 65 वर्षीय केशपाल सिंह की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस हमले में दो अन्य लोग, पुलिस से रिटायर्ड वीरभान सिंह और किसान रामलखन सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी देते हुए मृतक के पुत्र विजय सिंह ने बताया कि उनके पिता रात में घर के दरवाजे पर सो रहे थे, तभी श्याम पांडेय पुत्र कैलाश पांडेय ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमला इतना भीषण था कि केशपाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को तत्काल धाता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना अध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी श्याम पांडेय को हिरासत में ले लिया गया है और मृतक के बेटे विजय सिंह की तहरीर पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन