Sun 20 Sep 2026

ब्रेकिंग

गंगाघाट पुलिस ने पति समेत चार पर दर्ज की रिपोर्ट

चैंपियनशिप में अलग-अलग भार वर्गों में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

महिला को बंधक बनाया, पांच लाख मांगे

ढोल-नगाड़ों के साथ गंगा घाट पहुंचे श्रद्धालु

बकाया कर जमा कराने में उन्नाव पालिका को मिली रफ्तार

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

प्रधानमंत्री एवं प्रदेश सरकार से आग्रह किया कि शैक्षणिक संस्थाओं को नि : प्रधानमंत्री एवं प्रदेश सरकार से आग्रह किया कि शैक्षणिक संस्थाओं को निशाना न बनाया जाए, अधिवक्ताओं की अपील

आसिम अज़ीज़

Sun, Aug 23, 2026
Post views : 80

प्रधानमंत्री एवं प्रदेश सरकार से आग्रह किया कि शैक्षणिक संस्थाओं को निशाना न बनाया जाए, अधिवक्ताओं की अपील

ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

रामपुर। आज समाजवादी पार्टी के कार्यालय में इकट्ठा होकर अधिवक्ताओं ने जौहर यूनिवर्सिटी में ईडी की जांच का विरोध जताया। अधिवक्ताओं का कहना है कि केंद्र और प्रदेश की सरकारें अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थाओं को निशाना न बनाएं।

रामपुर में समाजवादी पार्टी के टंकी नंबर 5 स्थित जिला कार्यालय में बार एसोसिएशन के पूर्व जिला अध्यक्ष सतनाम सिंह मट्टू, वरिष्ठ अधिवक्ता नासिर सुल्तान सहित करीब दर्जनभर अधिवक्ता इकट्ठा हुए। इस दौरान संयुक्त प्रेस वार्ता में वरिष्ठ अधिवक्ता नासिर सुल्तान ने कहा कि यूनिवर्सिटी और आजम खान के घर में पहले भी आईटी, ईडी और प्रशासन की कार्रवाई हो चुकी है और ऐसा अक्सर यूनिवर्सिटी में एडमिशन के वक्त में होता है। उनका कहना है कि केंद्र और प्रदेश सरकार शैक्षणिक संस्थानों खासकर अल्पसंख्यक संस्थाओं को निशाना बना रही हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश सरकार से आग्रह किया कि शैक्षणिक संस्थाओं को निशाना न बनाया जाए।

उन्होंने कहा कि ईडी ने जो भी प्रपत्र मांगे उन्हें उपलब्ध कराए गए और यूनिवर्सिटी में एक भी रुपए का कैश नहीं मिला। न ही कोई आपत्तिजनक वित्तीय लेनदेन मिला। ईडी ने छात्रों के मोबाइल नंबर लिए ताकि यूनिवर्सिटी में छात्रों का एडमिशन प्रोसेस प्रभावित हो, लेकिन ईडी की कार्यवाही से यूनिवर्सिटी में प्रवेश की संख्या में वृद्धि हुई है। यूनिवर्सिटी में करीब 300 नए छात्रों ने एडमिशन लिया है। उन्होंने यूनिवर्सिटी की छात्र क्षमता करीब 3 हजार कुछेक सौ बताई। कहा कि वर्तमान सरकारों में बुद्धिजीवियों को पीछे कर दिया गया है। ईडी की कार्यवाही के विरुद्ध अगर अदालत में दस्तक देना पड़ी तो अधिवक्ता अदालत का दरवाज़ा भी खटखटाएंगे।

Tags :

Rampur news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन