Fri 19 Jun 2026

ब्रेकिंग

ससुराल जाते समय हादसे का शिकार हुआ अधेड़

एंटी करप्शन टीम द्वारा कैंटीन में जाल बिछाकर गिरफ्तार करने से क्षेत्र में फैली सनसनी

साधु हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर की होगी पड़ताल

570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: नाबालिग के साथ दुष्कर्म और अपहरण के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार!

THE LUCKNOW TIMES

Sat, Aug 2, 2025
Post views : 114

नाबालिग के साथ दुष्कर्म और अपहरण के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार!

    यूपी के फतेहपुर जनपद के गाजीपुर थाना क्षेत्र से एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है जहां एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने और उसके साथ जबरन दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी की पहचान कैलाश रैदास (20 वर्ष) पुत्र शिवसरन निवासी थाना गाजीपुर के रूप में हुई है। जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को तहरीर देते हुए गांव के ही एक युवक पर आरोप लगाया कि उसने महिला की नाबालिक किशोरी को 6 जनवरी 2025 को बहला-फुसलाकर भगाया और कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद 12 फरवरी को लड़की को वापस लाया गया, लेकिन कुछ ही दिनों बाद, 15 फरवरी को आरोपी ने फिर से उसे गायब कर दिया। इस बार किशोरी अपने साथ घर के जेवर और नगदी भी ले गई थी। परिवार द्वारा पुलिस से संपर्क करने पर आरोपी के परिजनों ने गाली गलौज किया और जान से मारने की धमकियां भी दी। मामले में न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद मुकदमा दर्ज हुआ और आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2)/87/65(1) और पॉक्सो एक्ट की धारा में केस दर्ज किया गया। गाजीपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में उपनिरीक्षक उमेश प्रताप सिंह और कांस्टेबल बॉबी सिंह की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन