Sat 19 Sep 2026

ब्रेकिंग

युवक पकड़ा

कोर्ट के आदेश पर पत्नी समेत ससुरालियों पर रिपोर्ट

जिला चैंपियनशिप में आमने-सामने होंगे पावरलिफ्टर

बांगरमऊ में सपा के नए जिलाध्यक्ष को लेकर दिखा उत्साह

540 परिवारों को मिली राहत किट, विधायक ने सुनीं समस्याएं

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: भारत-पाक तनाव: मस्जिदों में जुमे की नमाज में हिन्दूस्तान की जीत की मांगी दुआ

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Fri, May 9, 2025
Post views : 216

जरूरत पड़ने पर हिंदुस्तान की सरहदों की रक्षा के लिए तैयार : शहर काज़ी

सैय्यद फैज़‍ान "शीबू" रहमान ✍️

उन्नाव। भारत पाक तनाव को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जुमे की नमाज के दौरान हिन्दुस्तान की जीत की दुआ मांगी। शहर की जामा मस्जिद में शुक्रवार को जुमे की नमाज अदा की गई, नमाज अदा करने के बाद सभी मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भारत और पाकिस्तान के बीच चल रही तनातनी को लेकर हो रही गोलाबारी में भारत की जीत और भारतीय सेना की कामयाबी को लेकर खुदा से दुआ मांगी गई।

[caption id="attachment_10320" align="alignnone" width="1024"] शहर काज़ी: मौलाना निसार अहमद मिस्बाही[/caption]

उन्नाव शहर काजी के मौलाना निसार अहमद मिस्बाही ने कहा कि हम सभी लोगों को भारतीय सेना के पराक्रम पर गर्व है। उन्होने कहा कि जिस तरह आतंकियों ने पहलगाम में बेगुनाह भारतीयों की जानें ली जिसकी किसी भी कीमत पर माफी नही है। हमारी भारतीय सेना आतंकियों को मुंह तोड़ जवाब दे ताकि इस तरह की घटना दोबारा न कर सकें। हम भारतीय मुस्लिम अपने मुल्क से बेपनाह मोहब्बत करते है। शहर काजी ने कहा कि देश में अमन कायम रहे और हर तरह के विवाद खत्म हों। उन्होंने सेना को देश की शान बताते हुए कहा कि जरूरत पड़ने पर हिंदुस्तान की सरहदों की रक्षा के लिए वे तैयार हैं। पाकिस्तान के नापाक इरादों को हमारी सेना कभी कामयाब नही होने देगी। इस जंग में हिन्दूस्तान की जीत होगी। उन्नाव जामा मस्जिद के मौलाना सैय्यद वसीक अत्तारी ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तकरार के बीच भारत की जीत को लेकर सभी लोगों ने दुआ मांगी। ईक मिनारी मस्जिद के सेक्रेटरी रियाज़ अहमद ने कहा कि भारतीय सेना ने शौर्य और साहस का परिचय देते हुए आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर नया इतिहास रचा है। ईक-मिनारी मस्जिद के इमाम मौलाना मोहम्मद इरशाद ने कहा कि हम सभी की दुआ है कि इस लड़ाई में भारत को जीत मिले। शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के सभी लोगों ने भारत की जीत के लिए दुआ मांगी।

[caption id="attachment_10321" align="aligncenter" width="720"] मेराजउद्दीन अहमद [/caption]

वही,सभासद मेराजउद्दीन ने कहा कि भारत का नाम पूरे दुनिया में रौशन हो यही दुआ है हमारी।

[caption id="attachment_10322" align="alignnone" width="299"] सपा अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष: नियाज़ अहमद[/caption]

इधर, सपा अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष नियाज अहमद ने कहा कि भारतीय सेना के जवान अपने पराक्रम की बदौलत जरुर जीत दर्ज कर नया इतिहास रचेंगे।

[caption id="attachment_10323" align="alignnone" width="461"] जीएनआरएफ :मौलाना असलम मदनी[/caption]

उधर, गरीब नवाज़ रिलीफ फाउंडेशन (दावते इस्लामी इंडिया) के अध्यक्ष मौलाना असलम मदनी ने कहा कि भारत पाक के बीच चल रही गोलाबारी की लड़ाई में हिन्दूस्तान की जीत सुनिश्चित करने को लेकर हम सभी ने खुदा से दुआ मांगी है, इसके अलावा सभी मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भारत की जीत की दुआ मांगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन