Fri 19 Jun 2026

ब्रेकिंग

मेयर विनोद अग्रवाल रहे विशिष्ट अतिथि PM मोदी का मिला वर्चुअल मार्गदर्शन, युवाओं से कौशल और परिश्रम से राष्ट्र निर्माण

ससुराल जाते समय हादसे का शिकार हुआ अधेड़

एंटी करप्शन टीम द्वारा कैंटीन में जाल बिछाकर गिरफ्तार करने से क्षेत्र में फैली सनसनी

साधु हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर की होगी पड़ताल

570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: जिला फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में प्रधान पुत्र की गोली मारकर निर्मम हत्या!

THE LUCKNOW TIMES

Tue, Feb 18, 2025
Post views : 109

जिला फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में प्रधान पुत्र की गोली मारकर निर्मम हत्या!

[video width="1280" height="720" mp4="https://thelucknowtimes.in/wp-content/uploads/2025/02/VID-20250218-WA0005.mp4"][/video] उत्तर प्रदेश फतेहपुर : दरअसल जनपद फतेहपुर के खखरेरू थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते प्रधान पुत्र की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई पुलिस ने दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है तीन अन्य हत्यारोपियों की तलाश की जा रही है पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जानकारी के मुताबिक वारदात सोमवार शाम करीब 5 बजे भीमपुर गांव में हुई प्रधान पुत्र मिथुन उर्फ मतेश सोनकर (24) पैदल घर लौट रहा था तभी पहले से घात लगाए बैठे पड़ोसी रामू पासवान ने पीछे से मतेश के सिर में गोली मार दी इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए हत्यारा मौके से फरार होने में सफल रहा हत्या की सूचना मिलते ही खखरेरू, धाता और किशनपुर थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है इस जघन्य हत्याकांड से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और मामले की गहन जांच की जा रही है उधर ग्रामीणों में चर्चा है कि हत्यारे की पत्नी से प्रधान के पुत्र मिथुन उर्फ़ मतेश सोनकर का काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था प्रेम प्रसंग के चलते हत्यारोपी की पत्नी मतेश सोनकर के साथ घर से भाग भी चुकी थी कुछ दिन बाद मतेश सोनकर महिला को लेकर वापस आ गया था इसके बाद गांव में पंचायत भी की गई थी पंचायत के बाद महिला फिर हत्यारोपी के साथ रहने लगी थी   इस दौरान प्रधान पुत्र पर मुकदमा भी दर्ज हुआ था उसी के चलते आरोपी ने युवक की हत्या कर दी मतेश की मां का आरोप है कि कुछ दिन पूर्व आरोपी युवक बिजली लाइनमैन का प्लक लेकर भाग गया था इस पर उसके बेटे मतेश सोनकर ने उसे वापस करवा दिया था इसके बाद से आरोपी युवक से रंजिश मानने लगा था लगातार आरोपी द्वारा युवक को धमकियां दी जा रही थी मृतक की मां ने बताया कि आरोपी युवक द्वारा मृतक युवक पर अपनी पत्नी से भी दबाव बनाकर फर्जी मुकदमा दर्ज कराया है वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया है मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है पुलिस हर पहलू पर गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी रही है, अपर पुलिस अधीक्षक विजय शंकर मिश्र ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है घटना में शामिल पांच अभियुक्तों में से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है तीन हत्यारोपियों की तलाश की जा रही है मृतक का आरोपी युवक की पत्नी से काफी दिनो से प्रेम प्रसंग चल रहा था,मामले में आगे की छानबीन की जा रही है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन