Fri 19 Jun 2026

ब्रेकिंग

एंटी करप्शन टीम द्वारा कैंटीन में जाल बिछाकर गिरफ्तार करने से क्षेत्र में फैली सनसनी

साधु हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर की होगी पड़ताल

570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप

नयन ज्योति अभियान: 166वें निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 113 मरीजों का परीक्षण

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: स्कूल वैन चालक ने 4 साल की मासूम से की दरिंदगी, आरोपी गिरफ्तार!

THE LUCKNOW TIMES

Sat, Jul 19, 2025
Post views : 114

स्कूल वैन चालक ने 4 साल की मासूम से की दरिंदगी, आरोपी गिरफ्तार!

उत्तर प्रदेश लखनऊ : दरअसल राजधानी में एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां आरोप है कि वैन चालक ने 4 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है, मासूम की आपबीती सुनने के बाद परिजनों ने स्कूल प्रबंधन से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई, इसके बाद मासूम की मां ने इंदिरानगर थाने में स्कूल प्रबंधक तथा वैन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपी वैन चालक को गिरफ्तार कर लिया है लखनऊ इंदिरा नगर निवासी मासूम की मां का आरोप है कि उसकी 4 वर्ष की बच्ची बीते 14 जुलाई को स्कूल पढ़ने गई थी, इस दौरान वैन चालक आरिफ ने बेटी के साथ गलत कार्य किया, यह बात बेटी ने घर आकर बड़ी मुश्किल में बताई थी, बच्ची के प्राइवेट पार्ट में दर्द की शिकायत पर उसे निजी चिकित्सक को दिखाया तो असलियत पता चली. इस पर मैंने मोहम्मद आरिफ की शिकायत स्कूल प्रबंधन से की, लेकिन प्रबंधन की ओर से कोई एक्शन नहीं लिया गया. इसके अलावा वैन चालक ने जाति सूचक गालियां दी और मुझे व मेरी पुत्री को धमकी भी दी, मासूम की मां के अनुसार वैन चालक की करतूत बताने के बाद स्कूल की प्रिंसिपल और प्रबंधक ने कोई कार्रवाई नहीं की गई, इसके इतर स्कूल की ओर से आरोपी वैन चालक को बचाया जाता रहा, वैन चालक के अलावा स्कूल प्रबंधन की ओर से मुझ पर कार्रवाई न करने का दबाव बनाया गया,वैन चालक ने मुझे जातिसूचक गालियां दीं और घर से उठाने की धमकी भी दी, थाना प्रभारी इंदिरा नगर सुनील तिवारी ने बताया कि मासूम के मां की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया था, आरोपी ड्राइवर आरिफ खान को सर्वोदय नगर बंधा रोड कल्याण अपार्टमेंट के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है, बच्ची को बयान के लिए कोर्ट में पेश किया जाएगा, मामले में स्कूल प्रबंधन की भूमिका की जांच पड़ताल की जा रही है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन