Fri 19 Jun 2026

ब्रेकिंग

ससुराल जाते समय हादसे का शिकार हुआ अधेड़

एंटी करप्शन टीम द्वारा कैंटीन में जाल बिछाकर गिरफ्तार करने से क्षेत्र में फैली सनसनी

साधु हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर की होगी पड़ताल

570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: धनतेरस व दीपावली पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, बाजारों में एसपी ने किया पैदल गश्त

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sat, Oct 18, 2025
Post views : 140

मुख्य बाजारों में पुलिस की पैनी नजर, हर गतिविधि पर रहेगी निगरानी

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

उन्नाव। त्योहारों के सीजन में शहर की सुरक्षा और शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। धनतेरस और दीपावली के मौके पर भीड़भाड़ बढ़ने के चलते शुक्रवार शाम पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने शहर के प्रमुख बाजारों में पैदल गश्त कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया।एसपी के साथ अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अखिलेश सिंह, क्षेत्राधिकारी यातायात अजय कुमार सिंह और शहर कोतवाल प्रभारी संजीव कुमार सहित सदर कोतवाली पुलिस बल मौजूद रहा। टीम ने सर्राफा मार्केट, स्टेशन रोड, सब्जी मंडी, बड़ा चौराहा और अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में घूमकर सुरक्षा व्यवस्था की जांच की। गश्त के दौरान अधिकारियों ने दुकानदारों और राहगीरों से बातचीत करते हुए सतर्क रहने की अपील की। एसपी ने कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। एएसपी अखिलेश सिंह ने दुकानदारों को अपने प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे चालू रखने और कैश लेन-देन में सावधानी बरतने की सलाह दी। अधिकारियों ने सर्राफा बाजार के व्यापारियों से भी बातचीत की और सुरक्षा इंतजामों को लेकर सुझाव मांगे। उन्होंने बताया कि त्योहारों के दौरान गश्त और निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी तरह की अफरा-तफरी की स्थिति न बने।

इधर, त्योहारों को ध्यान में रखते हुए थाना दही क्षेत्र में सीओ सिटी दीपक यादव ने थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश सिंह व पुलिस बल के साथ भीड़भाड़ वाले इलाकों में सघन पैदल गश्त की। उन्होंने क्षेत्र के बाजारों, प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की। सीओ ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि गश्त के दौरान सतर्कता बनाए रखें और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई करें। साथ ही आम लोगों से अपील की कि त्योहार के दौरान शांति व सौहार्द बनाए रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। एसपी जय प्रकाश सिंह ने कहा कि पुलिस हर बाजार और सार्वजनिक स्थल पर मुस्तैद है। लोग निश्चिंत होकर खरीदारी करें, लेकिन सतर्क रहें और सुरक्षा सबकी जिम्मेदारी है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन