Mon 22 Jun 2026

ब्रेकिंग

दो बूंद जिंदगी की': पल्स पोलियो अभियान 2026 के लिए महापौर की अपील

*'बेटियों का सुरक्षा कवच': 14-15 साल की किशोरियों के लिए HPV टीकाकरण

कैविनेट मंत्री व डीएम के नेतृत्व में सामूहिक योगाभ्यास कर दिया स्वस्थ भारत का संदेश

राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष रोहन सक्सैना की बहन ने किया MBBS पूरा

मिश्रा कॉलोनी में शुरू ध्वस्तीकरण

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: सड़कों में अस्त-व्यस्त दुकानें, जाम से हलाकान — फतेहपुर खागा नगर की गंभीर समस्या!

THE LUCKNOW TIMES

Fri, Apr 25, 2025
Post views : 140

सड़कों में अस्त-व्यस्त दुकानें, जाम से हलाकान — फतेहपुर खागा नगर की गंभीर समस्या!

    उत्तर प्रदेश फतेहपुर : जनपद के खागा नगर की प्रमुख सड़कों पर बेतरतीब तरीके से लगी डेलिया व फेरीवालों की दुकानों ने नगर की यातायात व्यवस्था को पूरी तरह से चरमरा दिया है। खासकर सुबह और दोपहर के समय जब एलकेजी से लेकर पीजी तक के लगभग 25,000 छात्र-छात्राएं स्कूल और कॉलेजों के लिए निकलते हैं, तो जगह-जगह लगने वाले जाम उनके लिए एक बड़ी परेशानी बन चुका है।   यह न केवल विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए खतरा है, बल्कि उनके अमूल्य समय की भी बर्बादी होती है। आए दिन जाम में फंसे एंबुलेंस, अग्निशमन वाहन और आम नागरिकों की आवाजाही भी इससे प्रभावित हो रही है।   यह स्थिति किसी एक वर्ग की नहीं, बल्कि पूरे नगर की है। अतः नगर पंचायत खागा से अपेक्षा है कि वह डेलिया व फेरी दुकानदारों को उचित स्थान उपलब्ध कराकर उन्हें व्यवस्थित करे। इससे एक ओर जहाँ दुकानदारों का रोजगार सुरक्षित रहेगा, वहीं दूसरी ओर शहर की यातायात व्यवस्था भी सुचारु हो सकेगी।   यह केवल एक समस्या नहीं, बल्कि पूरे खागा नगर की आवाज़ है। व्यवस्था और विकास साथ-साथ चलें — यही आज की मांग है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन