Fri 18 Sep 2026

ब्रेकिंग

540 परिवारों को मिली राहत किट, विधायक ने सुनीं समस्याएं

जल निकासी भी होगी बेहतर

डिवाइडर खोदकर खड़े किए होर्डिंग पोल

गौवंश समेत बाइक सवार युवक की मौत,स्वास्थय केन्द्र लेजाने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

मोबाइल समेत नकदी लूटने का लगाया आरोप,जाँच में जुटी पुलिस

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: कुछ समय पहले दोस्तों से हुई थी हंसी-मजाक और फिर कुछ घंटे बाद 12वीं के छात्र ने कर ली आत्महत्या!

THE LUCKNOW TIMES

Sat, Feb 22, 2025
Post views : 196

कुछ समय पहले दोस्तों से हुई थी हंसी-मजाक और फिर कुछ घंटे बाद 12वीं के छात्र ने कर ली आत्महत्या!

  उत्तर प्रदेश कुशीनगर : दरअसल कुशीनगर में 12वीं के छात्र ने मानसिक तनाव में आकर आत्महत्या कर ली है, उसने कॉपी पर सुसाइड नोट भी लिखा इसमें जिंदगी से परेशान होने का जिक्र किया है पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है वहीं घटना के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है, हाटा कोतवाली इलाके के पिपरा हमेल गांव में रामप्रसाद परिवार समेत रहते हैं वह हलवाई हैं उनका 18 वर्षीय पुत्र सुमित नेहरू इंटरमीडिएट कॉलेज में पढ़ता था वह उत्तर प्रदेश बोर्ड से 12वीं का छात्र था 24 फरवरी से उसकी परीक्षा होनी थी इसलिए वह घर के कमरे में रहकर इसकी तैयारी कर रहा था शुक्रवार को घर पर कोई नहीं था रामप्रसाद कहीं गए थे उनका बड़ा बेटा बाजार में सब्जी बेचने गया था मां भी कहीं चली गई थी इस दौरान सुमित ने अपने कमरे में आत्महत्या कर ली मां घर लौटी थी तो कमरे में बेटे की लाश देखकर होश खो बैठी परिवार के लोग सुमित को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुकरौली लेकर गए वहां चिकित्सक ने भी मृत घोषित कर दिया घटना के बाद परिजन बदहवास हैं,अस्पताल में छात्र के दोस्त भी पहुंच गए डॉक्टरों ने सुकरौली चौकी पुलिस को सूचना दी चौकी इंचार्ज नागेंद्र सिंह चौहान ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की चौकी इंचार्ज के अनुसार परिजनों से घटना की जानकारी ली जा रही है वहीं छात्र के दोस्तों ने बताया कि सुमित काफी हंसमुख स्वभाव का था वह पढ़ने में भी ठीक था दोपहर में कुछ दोस्तों के साथ था उस दौरान वह हंसी-मजाक भी कर रहा था परिवार के लोग उसकी पढ़ाई में काफी सहयोग करते थे उसे देखकर कभी ऐसा नहीं लगा कि वह इस तरह का कदम उठा लेगा कुछ ही दिनों पहले उसकी बहन की शादी भी हुई थी वह खुद की कमाई से अच्छी बाइक लेना चाहता था वह परीक्षा के बाद कमाने के लिए जाने की बात कह रहा था, फिलहाल छात्र के इस कदम ने घर में मातम सा माहौल कर दिया है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन