Fri 18 Sep 2026

ब्रेकिंग

540 परिवारों को मिली राहत किट, विधायक ने सुनीं समस्याएं

जल निकासी भी होगी बेहतर

डिवाइडर खोदकर खड़े किए होर्डिंग पोल

गौवंश समेत बाइक सवार युवक की मौत,स्वास्थय केन्द्र लेजाने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

मोबाइल समेत नकदी लूटने का लगाया आरोप,जाँच में जुटी पुलिस

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: पोते ने दादा-दादी समेत 3 को फावड़े से काट उतरा मौत के घाट,हत्या से पहले पशु पर किया था अभ्यास!

THE LUCKNOW TIMES

Fri, Feb 28, 2025
Post views : 160

पोते ने दादा-दादी समेत 3 को फावड़े से काट उतरा मौत के घाट,हत्या से पहले पशु पर किया था अभ्यास!

  उत्तर प्रदेश गोरखपुर : दरअसल जिले के जगह थाना क्षेत्र के मोतीराम अड्डा के कोईरान टोला में शुक्रवार की सुबह युवक ने दादा-दादी समेत परिवार के 3 लोगों को फावड़े से काटकर हत्या कर दी,घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक रामदयाल पुत्र विजय बहादुर को गिरफ्तार कर लिया है   वहीं मिली जानकारी के अनुसार आरोपी रामदयाल ने भोर में ही घर में विवाद किया था, जिसके बाद वह 200 मीटर दूर अपने खलिहान पर चला गया था वहां पर रामदयाल ने पहले एक पशु के सिर पर फावड़े से हमला किया इसके बाद उसी फावड़े से बड़े दादा साधु (70), अपने दादा कुबेर (69) और दादी द्रौपदी देवी (65) को काट दिया.   पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार रामदयाल की मां कुसमावती देवी का कहना है कि एक सप्ताह पूर्व सड़क दुर्घटना में रामदयाल को चोट आई थी. उसी दिन से वह दिमागी रूप से डिस्टर्ब चल रहा है. भोर में अपने घर के तीन लोगों की हत्या कर दी. मां का कहना है कि घर में विवाद किया तो पति-पत्नी दोनों घर से निकल गए थे. इसके बाद वह खलिहान की तरफ पहुंचा और घटना को अंजाम दिया है. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है, आरोपी की मां कुसमावती देवी के अनुसार करीब एक सप्ताह पूर्व सड़क हादसे में उसके सिर और पैर में चोट लग गई थी. इसके बाद से वह परेशान और विक्षिप्त जैसा रहता था. वहीं एक पड़ोसी के अनुसार दो दिन पहले भी उसने सड़क जाम करने की कोशिश की थी. उनके बेटे को मारा पीटा भी था. बताया जा रहा है कि हत्या से पहले रामदयाल ने एक का पशु पर भी हमला किया था. पशु को बचाने आए तीनों बुजुर्ग की हत्या कर दी हत्या का मुकदमा दर्ज पुलिस अधीक्षक उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले की जांच पड़ताल की जा रही है मृतकों में कुबेर मौर्य की उम्र 70वर्ष, साधु मौर्य 75 वर्ष के थे द्रौपदी देवी पत्नी कुबेर 70 वर्ष की थीं!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन