Mon 22 Jun 2026

ब्रेकिंग

एआरटीओ कार्यालय विवाद में विभाग का पक्ष आया सामने

बच्चों के सामने पत्नी को पीटता रहा पति

जिला महिला अस्पताल का आदर्श टीकाकरण केंद्र बना मिसाल, रविवार को भी मिल रही सुविधा

ऑटो पलटने से मजदूर की गई जान

पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: यूपी के जौनपुर में सिपाही को कुचलने वाला पशु तस्कर एनकाउंटर में हुआ ढेर, पुलिस ने कुछ घंटे बाद ही मार गिराया, साथी दो बदमाश घायल!

THE LUCKNOW TIMES

Sun, May 18, 2025
Post views : 99

यूपी के जौनपुर में सिपाही को कुचलने वाला पशु तस्कर एनकाउंटर में हुआ ढेर, पुलिस ने कुछ घंटे बाद ही मार गिराया, साथी दो बदमाश घायल!

    उत्तर प्रदेश जौनपुर : दरअसल जनपद में सिपाही को कुचलने वाले गो-तस्कर को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है जबकि अन्य दो साथी बदमाश घायल हुए हैं, शनिवार आधी रात पशु तस्करों ने चेकिंग के दौरान कांस्टेबल दुर्गेश कुमार को कुचल दिया था, बाद में अस्पताल में सिपाही ने दम दोड़ दिया, इधर, पुलिस ने बदमाशों का पीछा कर घेर लिया, जहां मुठभेड़ के दौरान मुख्य आरोपी को मार गिराया तीन आरोपी फरार बताए जा रहे हैं, वहीं, शामली में 20 लाख रुपए की रंगदारी मांगने वाले बदमाश को मुठभेड़ में पैर में गोली लगी है, जबकि बुलंदशहर में भी किशोरी का किडनैप कर हत्या करने वाले अपराधी को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है रोकने पर सिपाही को कुचला था, आपको बता दें कि 17 मई की रात करीब 11:50 बजे चंदवक थाना क्षेत्र के खुज्झी मोड़ पर प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक संदिग्ध पिकअप को रोका. इस पर पशु तस्करों ने तस्करों ने पुलिस टीम पर पर गाड़ी चढ़ा दी, इसमें सिपाही दुर्गेश कुमार सिंह (35) को कुचल दिया, घायल दुर्गेश को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान 18 मई की सुबह उनकी मृत्यु हो गई थी, सिपाही दुर्गेश मूलत चंदौली के निवासी थे इधर, घटना की सूचना मिलते ही SOG और अन्य थानों की पुलिस टीमों ने बदमाशों का पीछा शुरू किया, वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के ताला बेला गांव के पास तस्करों ने पिकअप छोड़ दी और मोटरसाइकिलों से भागने लगे, इसी दौरान पुलिस पर फायरिंग की गई, जिसमें जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश नरेंद्र यादव निवासी रमना, चौबेपुर, वाराणसी और गोलू यादव निवासी टड़िया, अलीनगर, चंदौली घायल हुए, मुख्य आरोपी सलमान पुत्र मुसाफिर निवासी मुथरापुर कोटवा, जलालपुर, जौनपुर को सीने में गोली लगी, जिसे डोभी सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया, वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई आपको बता दें कि 14/15 मई की रात को पशु तस्करों ने पिकअप से जलालपुर थाना क्षेत्र के पराउगंज चौकी प्रभारी प्रतिमा सिंह और अन्य पुलिसकर्मियों को भी कुचलने की कोशिश की थी इसमें चौकी प्रभारी गंभीर रूप से घायल हुईं और उन्हें वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है. इसके बाद अब यह घटना हुई है यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई थी. वीडियो में साफ दिखा कि कैसे तस्करों ने जानबूझकर सिपाही को टक्कर मारी. इसके बाद पुलिस ने फरार तस्करों की तलाश तेज कर दी. पुलिस ने कोइलारी गांव के पास पशु तस्करों का पीछा किया, जहां मुठभेड़ में सलमान ढेर हो गया. उसके दो साथी घायल हुए हैं. फरार आरोपियों में राहुल यादव निवासी तालाबेला, चोलापुर, वाराणसी, राजू यादव और आजाद यादव शामिल हैं. इनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं. पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पिकअप वाहन को बरामद कर लिया है. पूरे प्रकरण को लेकर थाना चंदवक में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है. शामली में रंगदारी मांगने वाले बदमाश का एनकाउंटर: शामली जिले में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ में गोली लगने से 25000 का इनामी बदमाश घायल हुआ है. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक पकड़े गए बदमाश ने शामली के एक मोबाइल व्यापारी को 20 लाख रुपए की रंगदारी देने के लिए धमकी भरा पत्र भेजा था. घटना सदर कोतवाली इलाके के फव्वारा चौक की है, जहां दीपक बंसल नाम के व्यापारी की मोबाइल की दुकान है. 11 मई को एक बदमाश ने मोबाइल व्यापारी की दुकान के अंदर 20 लाख रुपए की रंगदारी का धमकी भरा पत्र डाला था. रंगदारी की चिट्ठी मिलने के बाद व्यापारी ने पुलिस को घटना की जानकारी दी. इसके बाद पुलिस ने व्यापारी की सुरक्षा के लिए एक गार्ड मुहैया कराया. चार दिन बाद बदमाश ने फिर मोबाइल व्यापारी की दुकान में रंगदारी मांगने और धमकी भरा लेटर भेजा. इससे व्यापारी और उसका परिवार दहशत में आ गया शनिवार रात हुई, जिसके बाद शनिवार की रात सदर कोतवाली इलाके के गांव लिसाढ़ के जंगलों में पुलिस से और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. इसमें पुलिस ने 25000 रुपए के इनामी बदमाश मेहताब पुत्र अब्बास को गिरफ्तार कर लिया. मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी. गिरफ्तार बदमाश के पास से एक मोटरसाइकिल, 2 खोखे, 3 जिंदा कारतूस और एक तमंचा बरामद हुआ है. घायल बदमाश को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. अपर पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि घायल बदमाश हिस्ट्रीशीटर है, जिसके खिलाफ कई जिलों में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. किशोरी का अपहरण के बाद हत्या करने वाला एनकाउंटर में घायल, बुलंदशहर पुलिस ने किशोरी का अपहरण के बाद हत्या करने वाले एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, तीन जिंदा, एक खोखा कारतूस और स्प्लेंडर बाइक बरामद हुई है. बुलंदशहर के अनूपशहर में नाबालिग किशोरी की पहले किडनैपिंग और फिर हत्या कर दी गई थी. आरोपी की पहचान संभल जिले के गुन्नौर थाना क्षेत्र के गोठना गांव निवासी नरेश के तौर पर हुई. आरोपी युवक, किशोरी को बाइक पर बैठाकर खेत की ओर ले गया था. कुछ समय बाद उसका शव एक आम के बगीचे में बरामद हुआ. आशंका जताई गई कि किशोरी के साथ पहले दुष्कर्म किया गया और बाद में उसकी हत्या कर दी गई. मुठभेड़ के बाद आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, तीन जिंदा, एक खोखा कारतूस और स्प्लेंडर बाइक बरामद हुई है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि डॉक्टरों के विशेष पैनल द्वारा किशोरी का पोस्टमार्टम किया जा रहा है, जिससे दुष्कर्म की आशंका की पुष्टि की जा सके. पीड़िता और आरोपी में संबंध क्या हैं: जांच में सामने आया है, कि आरोपी युवक पीड़िता के परिवार का जानकार था. बुलंदशहर के एसएसपी ने बताया कि घटना से कुछ समय पहले आरोपी पीड़िता के परिवार के सदस्यों को एक मंदिर से घर तक भी छोड़कर आया था. आरोपी मूल रूप से संभल जिले के थाना गन्नौर क्षेत्र का निवासी है, लेकिन बुलंदशहर के जिस गांव में यह वारदात हुई, वहां अक्सर आता-जाता था. 16 मई को किडनैपिंग, 17 को लाश मिली: बदमाश ने 16 मई को अनूपशहर कस्बे से लड़की का अपहरण किया और 17 मई की रात उसका शव करनपुर गांव के पास आम के बाग में मिला था, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी से भी पूछताछ हो रही है,पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही दुष्कर्म की पुष्टि हो पाएगी!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन