Fri 18 Sep 2026

ब्रेकिंग

युवक पकड़ा

कोर्ट के आदेश पर पत्नी समेत ससुरालियों पर रिपोर्ट

जिला चैंपियनशिप में आमने-सामने होंगे पावरलिफ्टर

बांगरमऊ में सपा के नए जिलाध्यक्ष को लेकर दिखा उत्साह

540 परिवारों को मिली राहत किट, विधायक ने सुनीं समस्याएं

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: लव मैरिज में अड़चन बन रही मां को बेटे ने उतारा मौत के घाट,चाकुओं से गोदा, खुद पुलिस को दी सूचना!

THE LUCKNOW TIMES

Wed, Apr 16, 2025
Post views : 159

लव मैरिज में अड़चन बन रही मां को बेटे ने उतारा मौत के घाट,चाकुओं से गोदा, खुद पुलिस को दी सूचना!

  उत्तर प्रदेश कानपुर : दरअसल कानपुर हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां प्यार में पागल युवक ने अपनी ही मां की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी, मर्डर के बाद उसने खुद पुलिस को सूचना दी और वहीं खड़ा रहा कानपुर साउथ के हनुमंत विहार में नारायनपुर मोहल्ले में बुधवार सुबह करीब 9:45 बजे हुई दिल दहला देने वाले हत्याकांड से पूरा मोहल्ला हैरान है, मर्डर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है जानकारी के मुताबिक, फतेहपुर के रिफ्यूजी कॉलोनी में रहने वाली प्रमिला सिंह (55) अपने बेटे राजा सिंह के साथ रहती थीं राजा गांव में ही खेती-किसानी करता है, उसका इसी गांव की एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था, दोनों जब शादी करने पर अड़े तो लड़की वालों ने शर्त रख दी कि जब राजा सिंह की मां प्रमिला सिंह अपनी संपत्ति उनकी बेटी के नाम कर देंगी लड़की पक्ष के इस शर्त को मां प्रमिला ने यह कहते हुए इंकार कर दिया कि प्यार में कोई शर्त नहीं होनी चाहिए, बस फिर क्या था, बेटे के मन में मां के प्रति नफरत और बगावत पैदा हो गई. जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले प्रमिला सिंह आग से कुछ झुलस गईं थी और इसी के इलाज के लिए वह अपनी बेटी की ससुराल कानपुर के हनुमंत नगर पहुंची थीं. इधर, बेटा राजा भी बुधवार सुबह अपनी बहन प्रीतू सिंह के घर पहुंचा. उसकी मां बाहर के कमरे में आराम कर रही थीं. राजा ने आव देखा न ताव मां पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमले शुरू कर दिए. शोरगुल सुनकर जब तक बेटी प्रीतू पहुंचती, उसकी मां प्रमिला खून से लहुलूहान गिरी पड़ी. वहीं, पर राजा सिंह भी खड़ा था और उसके चेहरे पर हत्या के बाद भी कोई सिकन नहीं थी. उसने खुद ही पुलिस को फोन किया और हत्या के बारे में जानकारी दी. इतने में आसपास के लोगों की भीड़ वहां इकट्ठा हो गई.   हत्या की सूचना मिलते ही कानपुर डीसीपी दीपेंद्र नाथ चौधरी, एडीसीपी महेश कुमार और स्थानीय पुलिस फोर्स की टीम मौके पर पहुंची. हत्या में इस्तेमाल चाकू को बरामद करते हुए पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है. एडीसीपी साउथ महेश कुमार ने बताया कि बेटे ने अपनी मां का कत्ल किया है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है. साथ ही जिस चाकू से उसने अपनी मां की हत्या की, उस चाकू को भी बरामद कर लिया गया है. आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है. इलाके में हर कोई इस हत्याकांड से हैरान: कानुपर में जिस जगह यह वारदात हुई है, वहां मातम का माहौल है. मोहल्ले वासियों की जुबान पर बस एक ही सवाल है, कि क्या मोहब्बत इतनी अंधी हो सकती है? यह कौन सा प्यार है, जिसमें बेटा सिर्फ मनपसंद लड़की से शादी के लिए अपनी ही मां को यूं बेरहमी से कत्ल कर देता है. इस घटना ने एक बार फिर रिश्तों की बुनियाद और भावनाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, लोगों ने कहा कि मां-बेटे और मोहब्बत के त्रिकोण का ऐसा अंजाम देखने, सुनने को नहीं मिला था, फिलहाल, पुलिस पूरे वारदात की गहराई से जांच करने की बात कह रही है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन