Fri 18 Sep 2026

ब्रेकिंग

डिवाइडर खोदकर खड़े किए होर्डिंग पोल

गौवंश समेत बाइक सवार युवक की मौत,स्वास्थय केन्द्र लेजाने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

मोबाइल समेत नकदी लूटने का लगाया आरोप,जाँच में जुटी पुलिस

हस्ताक्षर अभियान चलाकर जताया विरोध

जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर, मरीजों को बांटे फल

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: मस्जिद में छिपे तेंदुए को ग्रामीणों ने पकड़ा, काबू पाने के प्रयास में दबी गर्दन,मौत!

THE LUCKNOW TIMES

Sat, Jan 4, 2025
Post views : 195

मस्जिद में छिपे तेंदुए को ग्रामीणों ने पकड़ा, काबू पाने के प्रयास में दबी गर्दन,मौत!

  उत्तर प्रदेश महराजगंज : दअरसल महराजगंज ग्रामीणों ने शनिवार की सुबह मस्जिद में छिपे तेंदुए को पकड़ लिया रस्सी और कपड़े से उसे बांध दिया काबू करने के प्रयास उसका गला दबाए रखा इससे तेंदुए की मौत हो गई ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने गांव में पहुंचकर जांच-पड़ताल की वन विभाग अब ग्रामीणों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी में है मामला कोल्हुई थाना क्षेत्र के मझौली गांव का है DFO निरंजन सुर्वे ने बताया कि शनिवार की सुबह घने कोहरे के चलते जंगल से भटक कर एक तेंदुआ गांव के पास पहुंच गया उसने कुछ ग्रामीणों पर हमला करने का प्रयास किया इसके बाद ठंड की वजह से एक मस्जिद में जाकर छिप गया कुछ ही देर में मस्जिद के पास ग्रामीणों की भीड़ जुट गई ग्रामीणों ने तेंदुए को घेर लिया इसके बाद उसे दबोच लिया रस्सी और कपड़े के सहारे उसे बांध दिया तेंदुए पर काबू पाने के प्रयास में कुछ ग्रामीणों ने देर तक उसका गला दबाए रखा इससे दम घुटने से उसकी मौत हो गई DFO ने बताया कि सुबह लगभग 6:30 के करीब लक्ष्मीपुर के रेंजर के द्वारा सूचना मिली कि ग्रामीणों ने एक तेंदुए को पकड़ा है ग्रामीणों की सूचना पर जब वन विभाग की टीम गांव में पहुंची तो तेंदुआ मरा पड़ा था अब इस पूरे प्रकरण में आरोपी ग्रामीणों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी ग्रामीणों की लापरवाही के कारण ही तेंदुए की जान गई!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन