Fri 19 Jun 2026

ब्रेकिंग

एंटी करप्शन टीम द्वारा कैंटीन में जाल बिछाकर गिरफ्तार करने से क्षेत्र में फैली सनसनी

साधु हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर की होगी पड़ताल

570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप

नयन ज्योति अभियान: 166वें निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 113 मरीजों का परीक्षण

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: विद्यालय को नजदीकी विद्यालय में विलय करने की सूचना पर ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए सम्पूर्ण समाधान दिवसाधिकारी को सौंपा प्राथना पत्र!

विद्यालय को नजदीकी विद्यालय में विलय करने की सूचना पर ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए सम्पूर्ण समाधान दिवसाधिकारी को सौंपा प्राथना पत्र!

यूपी बरेली जनपद में तहसील फरीदपुर क्षेत्र के ग्राम वेहरा स्थित प्राथमिक विद्यालय वेहरा के बच्चों को दूसरे विद्यालय में भेजे जाने और प्राथमिक विद्यालय वेहरा को बन्द किए जाने की सूचना पर ग्रामीणों ने विरोध जताया।ग्रामीणों द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस में दिए गए प्रार्थना पत्र में ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम वेहरा से प्राथमिक विद्यालय धीरपुर की दूरी लगभग डेढ़ किलो मीटर है जहाँ से गरीब-छोटे बच्चो के लिए विद्यालय जाने-आने की कोई सुविधा नही है जिस कारण बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा वहीं ग्रामीणों ने यह भी बताया है कि वर्तमान समयं वेहरा के उक्त प्राथमिक विद्यालय में बच्चो की संख्या 43 है।वहीं ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग पर दोहरा व्यवहार करने का आरोप लगते हुए कहा है कि ब्लाक फरीदपुर में अन्य वहुत से ऐसे विद्यालय संचालित हैँ जिनमें कुल बच्चो की संख्या 28 से 30 ही है जिनको अभी तक बन्द नहीं किया गया है और प्राथमिक विद्यालय बेहरा में तो बच्चो की संख्या 43 है इसके वावजूद विद्यालय को बन्द किया जा रहा है।वहीं वेहरा गाँव स्थित उक्त विद्यालय में प्रवेश लेने को काफी बच्चे शेष हैँ जो अपने दस्तावेज पूर्ण कर विद्यालय के चक्कर लगा रहे हैँ किन्ही खामियों के कारण प्रवेश नहीं ले पाए हैँ।ग्रामीणों का कहना एवं दावा है कि शीघ्र प्राथमिक विद्यालय में कुल बच्चों की संख्या 50 से अधिक होगी।   व्युरो मुनीश गुप्ता।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन