Fri 18 Sep 2026

ब्रेकिंग

540 परिवारों को मिली राहत किट, विधायक ने सुनीं समस्याएं

जल निकासी भी होगी बेहतर

डिवाइडर खोदकर खड़े किए होर्डिंग पोल

गौवंश समेत बाइक सवार युवक की मौत,स्वास्थय केन्द्र लेजाने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

मोबाइल समेत नकदी लूटने का लगाया आरोप,जाँच में जुटी पुलिस

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: मजदूरी कर लौट रहे तीन दोस्त,अनियंत्रित होकर बाइक नहर में गिरी,एक युवक की मौत!

THE LUCKNOW TIMES

Sun, Mar 2, 2025
Post views : 166

मजदूरी कर लौट रहे तीन दोस्त,अनियंत्रित होकर बाइक नहर में गिरी,एक युवक की मौत!

  उत्तर प्रदेश सहारनपुर : दरअसल हिमाचल प्रदेश से मजदूरी करके लौट रहे बाइक सवार तीन युवक नौशेरा के पास नहर में डूब गए हादसे में दो युवकों को बचा लिया गया, वहीं इस घटना में एक युवक की डूबने से मौत हो गई है,हादसे के बाद युवक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है थाना बेहट क्षेत्र के गांव लतीफपुर बूढ़ निवासी 18 वर्षीय कार्तिक पुत्र जयपाल, सचिन पुत्र नेत्रपाल एवं लविश पुत्र सतीश हिमाचल प्रदेश में एक फैक्ट्री में कार्य करते हैं यह लोग रविवार को हिमाचल प्रदेश से वापस गांव लौट रहे थे नौशेरा रायपुर के समीप अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी नहर में गिरे युवकों को देख ग्रामीण दौड़कर बचाने में जुट गए ग्रामीणों ने किसी तरह सचिन और लविश को सकुशल बाहर निकाल लिया गया, जबकि कार्तिक बह गया हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से घंटों की मशक्कत के बाद कार्तिक का शव रायपुर पेट्रोल पंप के समीप से बरामद किया,युवक का शव मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया परिजनों ने पुलिस से किसी भी तरह की कार्रवाई करने से इनकार कर दिया और शव सौंपे जाने की मांग की मिर्जापुर कोतवाल धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि युवक के परिजनों की मांग पर पंचनामा करके शव उन्हें सौंप दिया गया है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन