Fri 19 Jun 2026

ब्रेकिंग

मेयर विनोद अग्रवाल रहे विशिष्ट अतिथि PM मोदी का मिला वर्चुअल मार्गदर्शन, युवाओं से कौशल और परिश्रम से राष्ट्र निर्माण

ससुराल जाते समय हादसे का शिकार हुआ अधेड़

एंटी करप्शन टीम द्वारा कैंटीन में जाल बिछाकर गिरफ्तार करने से क्षेत्र में फैली सनसनी

साधु हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर की होगी पड़ताल

570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: रोडवेज बस के टक्कर से बाइक सवार दो सगे भाइयों सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल,बाइक के उड़े परखच्चे!

THE LUCKNOW TIMES

Wed, Feb 12, 2025
Post views : 111

रोडवेज बस के टक्कर से बाइक सवार दो सगे भाइयों सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल,बाइक के उड़े परखच्चे!

  उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में सड़क हादसा रोकने के लिए चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के बाद भी हादसों में कोई कमी नही आ रही है, अब तेज रफ्तार रोडवेज बस चालक ने बाइक में टक्कर मार दिया।जिससे बाइक सवार दो सगे भाइयों सहित तीन लोग डिवाइडर से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए।स्थानीय लोगों के सूचना पर पहुची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।   जिला के सदर कोतवाली क्षेत्र के भिटौरा के पास बाइक सवार तीन युवकों को रोडवेज बस चालक ने टक्कर मार दिया।टक्कर लगते ही बाइक सवार डिवाइडर जा टकराए और हादसे में बाइक सवार विजय प्रकाश पुत्र चंद्र भान 45 वर्ष, मनोज कुमार पुत्र चन्द्र भान 35 वर्ष व एक अज्ञात युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।स्थानीय लोगों के सूचना पर पहुची पुलिस ने तीनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।जहां से एक हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने रेफर किया है।   बस की टक्कर से बाइक के परखच्चे उड़ गए हैं।हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों को दूसरी बस से आगे के लिए रवाना कर दिया है।   कोतवाली प्रभारी ने बताया कि रोडवेज बस के टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल हुए हैं तीनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।तहरीर के आधार पर आगे की कार्यवाही किया जायेगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन