Wed 04 Nov 2026

ब्रेकिंग

चार लाख रुपये भी ले गए चोर

लोकतंत्र की आवाज बुलंद करने लखनऊ पहुंचे प्रवीण भानु

विधायक अनिल सिंह के नेतृत्व में लखनऊ पहुंचे कार्यकर्ता

लोकतंत्र के मुद्दे पर भरी हुंकार

एक गिरफ्तार

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: ट्रेलर गाड़ी अनियंत्रित होकर वैगनआर कार के ऊपर पलटा,एक की मौत,एक घायल!

ट्रेलर गाड़ी अनियंत्रित होकर वैगनआर कार के ऊपर पलटा,एक की मौत,एक घायल!

  उत्तर प्रदेश फतेहपुर : दरअसल जिले के बिंदकी तहसील के थाना कल्यानपुर क्षेत्र के अंतर्गत बिंदकी से चौड़गरा की ओर जाने वाले पहुर मोड़ के समीप रविवार व सोमवार की मध्य रात करीब 1 बजे धान भरे बोरे लादकर बिंदकी से चौडगरा की ओर जा रही ट्रेलर गाड़ी अनियंत्रित होकर चौडगरा की ओर से बिंदकी आ रही वैगन आर कार के ऊपर पलट गई। जिसके चलते वैगन आर कार सवार पंकज कुमार उम्र 30 वर्ष पुत्र विजय बहादुर निवासी ग्राम मुरादपुर,कोतवाली बिंदकी जनपद फतेहपुर तथा धीरू उम्र 26 वर्ष पुत्र रामखेलावन निवासी मोहल्ला बजरिया बड़ाकुआं कस्बा बिंदकी कोतवाली बिंदकी जनपद फतेहपुर की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।जबकि इसी वैगन आर कार में सवार जसवंत कुमार उम्र लगभग 32 वर्ष पुत्र सिद्धार्थ निवासी मोहल्ला पैगंबरपुर कस्बा बिंदकी कोतवाली बिंदकी गंभीर घायल हो गया। दुर्घटना के बाद हड़कंप मच गया। मौके पर भारी भीड़ लग गई।सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची।सभी को एंबुलेंस 108 द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी लाया गया। जिसमें चिकित्सक ने पंकज कुमार तथा धीरू को मृत घोषित कर दिया।घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी बिंदकी प्रगति यादव,बिंदकी कोतवाली पुलिस तथा थाना कल्यानपुर थाना पुलिस पहुंचीं।धान भरे बोरे सहित टेलर गाड़ी वैगन आर कार के ऊपर पलटने से पूरी वैगन आर कार लगभग चिपक जैसी गई।एक युवक जसवंत कुमार किसी तरह बच गया। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर मृतक युवक पंकज कुमार तथा धीरू के परिजन रो-रो कर बेहाल हो रहे थे।इसके अलावा रिश्तेदार तथा परिचित भी घटना से दुखित नजर आ रहे थे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी परिसर में चीखे गूँज रही थी।शोक का माहौल छाया रहा। पुलिस ने मृतक पंकज कुमार तथा धीरू के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जबकि घायल जसवंत कुमार का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में इलाज चल रहा है। दुर्घटना के बाद चौडगरा कस्बे से दोनों ओर लगभग एक-एक किलोमीटर की दूरी में 30 मिनट देर तक जाम लगा रहा।इसके बाद धीरे-धीरे वाहनों का निकलना शुरू हुआ। थाना कल्यानपुर प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार ने बताया दोनों मृतको के शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।घटना की गंभीरता से जाँच की जा रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन