Sat 19 Sep 2026

ब्रेकिंग

बकाया कर जमा कराने में उन्नाव पालिका को मिली रफ्तार

ढोल-नगाड़ों के साथ गंगा घाट पहुंचे श्रद्धालु

डिवाइडर से हटे अवैध यूनीपोल, 28 पर चला बुलडोजर

युवक पकड़ा

कोर्ट के आदेश पर पत्नी समेत ससुरालियों पर रिपोर्ट

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: अनियंत्रित टैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार सास-दामाद को कुचला, दर्दनाक मौत! 

THE LUCKNOW TIMES

Tue, Feb 25, 2025
Post views : 168

अनियंत्रित टैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार सास-दामाद को कुचला, दर्दनाक मौत! 

  उत्तर प्रदेश मेरठ : दरअसल थाना जानी क्षेत्र के रघुनाथ मोड़ पर मंगलवार सुबह तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार सास और दामाद कुचल दिया जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई, वहीं हादसे में तीसरा शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया है सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाने के साथ घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है   मेरठ देहात के खानपुर गांव निवासी सुनील (28) पुत्र राजकुमार अपनी सास हरबीरी पत्नी बृजपाल निवासी आसमाबाद गढ़ व अपने जीजा सोनू निवासी ढिंढाला के साथ सोमवार को रिश्तेदारी में गए था. मंगलवार सुबह सुनील हरबीरी व सोनू के साथ वापस खानपुर गांव लौट रहे थे. रघुनाथपुर मोड़ के पास सामने से तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी. जिसमें बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक भिड़ंत में सुनील व हरबीरी की मौके पर ही मौत हो गई थी. गंभीर रूप से घायल सोनू के पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है. जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है   SP राकेश कुमार का कहना है कि दुर्घटना रघुनाथपुर मोड़ के पास बेकाबू ट्रैक्टर ट्राली के बाइक में टकराने से हुई है. दुर्घटना में खानपुर गांव निवासी सुनील और आसमाबाद गढ़ की रहने वाली हरबीरी की मौत हो गई है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. हादसे में ढिंढाला निवासी युवक सोनू गंभीर रूप से घायल हुआ है उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन