Fri 18 Sep 2026

ब्रेकिंग

जिला चैंपियनशिप में आमने-सामने होंगे पावरलिफ्टर

बांगरमऊ में सपा के नए जिलाध्यक्ष को लेकर दिखा उत्साह

540 परिवारों को मिली राहत किट, विधायक ने सुनीं समस्याएं

जल निकासी भी होगी बेहतर

डिवाइडर खोदकर खड़े किए होर्डिंग पोल

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: तेलंगाना टनल हादसे में उन्नाव के इंजीनियर मनोज कुमार भी फंसे, सलामती के लिए दुआ कर रहा परिवार!

THE LUCKNOW TIMES

Mon, Feb 24, 2025
Post views : 161

तेलंगाना टनल हादसे में उन्नाव के इंजीनियर मनोज कुमार भी फंसे, सलामती के लिए दुआ कर रहा परिवार!

  उत्तर प्रदेश उन्नाव : दरअसल तेलंगाना के नागर कुरनूल जिले में शनिवार को टनल का एक हिस्सा धंसने से 8 लोग अंदर फंस गए श्रीशैलम लेफ्ट बैंक नहर (SLBC) परियोजना के तहत इस टनल का निर्माण कराया जा रहा है अफसर इसका जायजा लेने पहुंचे थे इस दौरान हादसा हो गया फंसे लोगों में जिले के बांगरमऊ इलाके का एक इंजीनियर भी शामिल हैं हादसे के बाद परिवार के लोग उदास हैं वे मोबाइल फोन से पल-पल की अपडेट ले रहे हैं टनल का निर्माण करा रही कंपनी के अफसर निर्माण कार्यों की प्रगति जाने के लिए निरीक्षण करने पहुंचे थे इस दौरान टनल का एक हिस्सा धंस गया इससे 8 लोग अंदर ही फंस गए इनमें बांगरमऊ के गांव मटुकरी के रहने वाले इंजीनियर मनोज कुमार द्विवेदी भी शामिल हैं वह जेपी हाइड्रो इलेक्ट्रिक पावर कंपनी में कार्यरत हैं हादसे के बाद से लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है एंडोस्कोपिक और रोबोटिक कैमरे भी लगाने की तैयारी है रेस्क्यू ऑपरेशन में मदद के लिए NDRF भी पहुंच चुकी है सेना के जवान भी लगे हैं हालांकि अभी अंदर फंसे लोगों से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है वहीं इंजीनियर मनोज कुमार के परिजन घटना के बाद से परेशान हैं तेलंगाना में घटनास्थल पर पहुंचे इंजीनियर की पत्नी स्वर्णलता और उनके बहनोई राम आसरे उर्फ रजोल दीक्षित ने बताया कि सुरंग के अंदर तीन किलोमीटर तक कीचड़ और मलबा भर गया है NDRF की टीमें मशीनों की मदद से कीचड़ और मलबा हटाने का प्रयास कर रही हैं अभी तक अंदर फंसे लोगों को बाहर नहीं निकाला जा सका है मनोज कुमार द्विवेदी के बड़े भाई अरविंद द्विवेदी लखनऊ में रहते हैं उनकी पत्नी संध्या द्विवेदी बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं उनकी वृद्ध मां जमुना देवी सेवानिवृत्त शिक्षिका हैं वह अपने पैतृक गांव मटुकरी में रहती हैं हादसे के बाद परिवार ठीक से खाना भी नहीं खा पा रहा है उन्हें मनोज की चिंता सता रही है. वे सकुशल उनके बाहर आने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं प्रोजेक्ट के अधिकारियों के अनुसार टनल में फंसे तकनीकी कर्मचारियों में यूपी के मनोज के अलावा जम्मू-कश्मीर के 2, झारखंड के 4 और पंजाब का एक कर्मचारी शामिल है बचाव अभियान में तेजी लाने के लिए सेना की मदद ली जा रही है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन