Sat 20 Jun 2026

ब्रेकिंग

डीएम घनश्याम मीणा ने कहा, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

खेत में मिला शव

मेयर विनोद अग्रवाल रहे विशिष्ट अतिथि PM मोदी का मिला वर्चुअल मार्गदर्शन, युवाओं से कौशल और परिश्रम से राष्ट्र निर्माण

ससुराल जाते समय हादसे का शिकार हुआ अधेड़

एंटी करप्शन टीम द्वारा कैंटीन में जाल बिछाकर गिरफ्तार करने से क्षेत्र में फैली सनसनी

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय गुप्ता ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल!

THE LUCKNOW TIMES

Wed, Apr 23, 2025
Post views : 172

सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय गुप्ता ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल!

 
  •  सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को एनएसजी सुरक्षा के लिए पीएम को लिखा पत्र
 
  •  सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को जान से मारने की धमकी देने वालो पर सरकार तुरन्त करे सख्त कार्यवाही
 
  • सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय गुप्ता ने कहा सरकार द्वारा अब तक धमकी देने वालों के खिलाफ कार्यवाही न करना चिंता की बात 
    रसूलाबाद कानपुर देहात । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को एनएसजी सुरक्षा दिए जाने की मांग को लेकर सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय गुप्ता ने प्रधान मंत्री व गृहमंत्री को पत्र लिखा ।इस पत्र में विजय गुप्ता ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें एनएसजी सुरक्षा प्रदान करने की मांग की । सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय गुप्ता ने पत्र में कहा कि पिछले दिनों एक टीवी चैनल के सामने एक युवक ने खुलेआम सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को गोली मारने की धमकी दी थी इसके अलावा सत्ता संरक्षित अन्य लोग भी निरन्तर गोली मारने की धमकी दे रहे है और राज्य सरकार ने धमकी देने वालो के खिलाफ आज तक शख्त कार्यवाही नही की है जो गम्भीर चिंता की बात है । उन्होंने कहा कि आज के समय मे देश की तीसरी सबसे बड़ी समाजवादी पार्टी जिसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव प्रदेश व देश के लोकप्रिय नेता है और देश प्रदेश के कार्यक्रमो में उन्हें जाना पड़ता है और मिल रही धमकियों से उनको जानमाल का खतरा है । उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश के लाखों पीड़ितों दुखियों और असहायों के जनप्रिय नेता अखिलेश यादव की सुरक्षा उनकी राजनैतिक गतिविधियों और सार्वजनिक जीवन मे उनकी भूमिका को देखते हुए वर्तमान समय मे उनको एनएसजी सुरक्षा की प्रबल आवश्यकता है । उन्होंने पत्र में जोर देकर कहा कि देश के प्रधान मंत्री व गृह मंत्री को इस मांग पर सहानुभूति पूरक विचार करने और सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को एनएसजी सुरक्षा प्रदान किये जाने की मांग की ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन