Fri 18 Sep 2026

ब्रेकिंग

डिवाइडर खोदकर खड़े किए होर्डिंग पोल

गौवंश समेत बाइक सवार युवक की मौत,स्वास्थय केन्द्र लेजाने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

मोबाइल समेत नकदी लूटने का लगाया आरोप,जाँच में जुटी पुलिस

हस्ताक्षर अभियान चलाकर जताया विरोध

जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर, मरीजों को बांटे फल

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: महिला PCS अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, घर से बरामद हुए लाखों रु!

THE LUCKNOW TIMES

Tue, Feb 4, 2025
Post views : 171

महिला PCS अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, घर से बरामद हुए लाखों रु!

  उत्तर प्रदेश मथुरा : दरअसल मथुरा जिले में PCS महिला अधिकारी को रिश्वत लेते हुए विजिलेंस की टीम ने गिरफ्तार किया है हाईवे थाना क्षेत्र इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में लखनऊ की विजिलेंस टीम ने मंगलवार को जिला पंचायत राज अधिकारी (DPRO) को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है पिछले कई दिनों से शिकायत की जा रही थी कि डीपीआरओ पीसीएस किरण चौधरी काम के बदले पैसे मांग रही हैं. शिकायतकर्ता ने लखनऊ की विजिलेंस टीम से संपर्क किया था इसके बाद मंगलवार को मथुरा डीपीआरओ के निजी आवास पर विजिलेंस की टीम पहुंची और रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया है विजिलेंस टीम किरण चौधरी को टीम अपने साथ लखनऊ ले गई जानकारी के मुताबिक, शिकायत मिलने के बाद मंगलवार को लखनऊ विजिलेंस की टीम मथुरा हाईवे थाना क्षेत्र इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में पहुंची. टीम ने डीपीआरओ किरण चौधरी के निजी आवास के पास जाल बिछा दिया इस दौरान जैसे ही डीपीआरओ ने शिकायतकर्ता से रिश्वत ली तुरंत विजिलिंस की टीम ने दबोच लिया इस दौरान टीम मे शामिल चार अधिकारियों ने किरण चौधरी के आवास की तलाशी ली तो लाखों रुपये नगदी भी मिली. फ़िलहाल मौके पर जिले में कोई भी अधिकारी कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता ने लखनऊ में जाकर मथुरा में तैनात डीपीआरओ किरण चौधरी के रिश्वत मांगने की शिकायत दर्ज कराई थी शिकायतकर्ता के प्राथना पत्र पर लखनऊ विजिलेंस टीम ने आवास पर आकर कार्रवाई की है किरण चौधरी जिले में पिछले तीन वर्षों से जिला पंचायत राज अधिकारी के पद पर तैनात हैं!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन