Wed 04 Nov 2026

ब्रेकिंग

सफीपुर में सपा की चुनावी तैयारी का दिखा उत्साह

आज भी नहीं मिला कब्जा

कथा में भीड़ का फायदा उठाकर कानपुर की महिला को बनाया निशाना

नागफनी थाने के प्रभारी मनीष सक्सेना व उनकी टीम ने किया अवैध पटाखा फैक्टरी का किया भंडाफोड़,

टावर की बाउंड्रीवाल में सज रही थी जुए की फड़, सात गिरफ्तार

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

चोरी पर पहरा लोकतंत्र की आवाज़ बुलंद करने पर रोका नही जा सकता है। फैसल : चोरी पर पहरा लोकतंत्र की आवाज़ बुलंद करने पर रोका नही जा सकता है। फैसल खां लाला ब्यूरो रिपोर्ट, उत्तर प्रदेश

आसिम अज़ीज़

Fri, Oct 2, 2026
Post views : 137

चोरी पर पहरा लोकतंत्र की आवाज़ बुलंद करने पर रोका नही जा सकता है। फैसल खां लाला

ब्यूरो रिपोर्ट, उत्तर प्रदेश

नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर लोकतंत्र की आवाज़ बुलंद करने के लिए जाने से पहले देर रात पुलिस द्वारा घर के बाहर पहरा लगाए जाने पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं राष्ट्रीय परिषद सदस्य फ़ैसल ख़ान लाला ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

फ़ैसल ख़ान लाला ने कहा कि गांधी के देश में गांधी वादी तरीक़े से आंदोलन करना हमारा संवैधानिक अधिकार है इसलिए गांधी जयंती के मौक़े पर वह अपने ज़िला अध्यक्ष अंसार भाई एवं साथी सभासदो के साथ संजय सिंह जी के आह्वान पर दिल्ली जंतर-मंतर जाने के लिए देर रात घर से निकलने वाले थे, लेकिन इसकी भनक पुलिस को लग गई, देर रात पुलिस ने उनके घर को घेर लिया और उन्हें दिल्ली जाने से ज़बरन रोक दिया।

उन्होंने कहा, यह कैसी तानाशाही है? रात के पौन बजे घर के बाहर पुलिस का पहरा लगा दिया गया। हम लोकतंत्र की आवाज़ बुलंद करने के लिए दिल्ली जाने वाले थे, लेकिन सरकार ने पुलिस के पहरे में हमें घर में कैद कर दिया। फ़ैसल ख़ान लाला ने कहा कि सरकार को शायद लगता है कि पुलिस लगाकर विपक्ष की आवाज़ को दबाया जा सकता है, लेकिन लोकतंत्र में सवाल पूछने और अपनी बात रखने की आवाज़ को इस तरह नहीं रोका जा सकता। उन्होंने कहा, “पुलिस लगा सकते हैं, रास्ते रोक सकते हैं, हमें घर में कैद कर सकते हैं, लेकिन हमारी आवाज़ पर पहरा नहीं लगा सकते। लोकतंत्र के लिए हमारी आवाज़ न कल रुकी थी, न आज रुकेगी।

उन्होंने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग को भी दोहराते हुए कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता और विश्वसनीयता को लेकर उठ रहे सवालों पर जवाबदेही तय होनी चाहिए। उन्होंने कहा, हमारी मांग स्पष्ट है, ज्ञानेश कुमार इस्तीफ़ा दें। लोकतंत्र में जनता के सवालों और विपक्ष की आवाज़ को दबाने के बजाय उनका जवाब दिया जाना चाहिए।

ज़िला अध्यक्ष अंसार अहमद ने कहा कि लोकतांत्रिक अधिकारों और जनता से जुड़े सवालों को उठाना विपक्ष की ज़िम्मेदारी है और किसी भी दबाव के बावजूद लोकतंत्र की आवाज़ बुलंद की जाती रहेगी।

इस दौरान बशीर अहमद सभासद, मौहम्मद अय्यूब सभासद, नाज़िम अली, मौहम्मद तारीक सभासद, मौहम्मद वकील सभासद, शकील अंसारी ,यासीन अली गुड्डू सभासद, मौहम्मद ज़फ़र सभासद, हबीब अहमद सभासद, ज़िला प्रवक्ता रय्यान खां, वरिष्ठ नेता सिफ़त अली खां, सभासद, फैज़ान सैफ़ी सभासद, शहर उपाध्यक्ष अल्तमश, सोशल मीडिया प्रभारी अरहम खान आदि सुबह तक फ़ैसल लाला के घर पर डटे रहे।

Tags :

Rampur news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन