Thu 24 Sep 2026

ब्रेकिंग

वार्ड नंबर 13, के सभासद की महफ़ूज़ रहमान की मृत्यु के बाद बेटी प्रत्याशी बनाई गई। नामांकन पत्र भर ब्यूरो रिपोर्ट, राम

नाबालिग पुत्री को गांव के किनारे पीपल के पेड के पास ले जाकर गलत काम करने का प्रयास करने के अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

बीच-बचाव करने पहुंचे पति को भी पीटा

महिला को पीटा

प्रताप नारायण मिश्र की लेखनी को किया याद

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

वार्ड नंबर 13, के सभासद की महफ़ूज़ रहमान की मृत्यु के बाद बेटी प्रत्या : वार्ड नंबर 13, के सभासद की महफ़ूज़ रहमान की मृत्यु के बाद बेटी प्रत्याशी बनाई गई। नामांकन पत्र भर ब्यूरो रिपोर्ट, राम

आसिम अज़ीज़

Thu, Sep 24, 2026
Post views : 8

वार्ड नंबर 13, के सभासद की महफ़ूज़ रहमान की मृत्यु के बाद बेटी प्रत्याशी बनाई गई। नामांकन पत्र भर

ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

रामपुर नगर पालिका परिषद रामपुर के वार्ड संख्या 13 के उपचुनाव को लेकर आज आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी अंदलीब रहमान ने प्रदेश प्रवक्ता एवं राष्ट्रीय परिषद सदस्य फैसल खां लाला व ज़िला अध्यक्ष अंसार अहमद के नेतृत्व में अपना नामांकन दाखिल किया।

नामांकन के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। इस अवसर पर फैसल खां लाला ने कहा कि कुछ रिश्ते सिर्फ रिश्ते नहीं होते, बल्कि पूरे मोहल्ले की पहचान बन जाते हैं। मरहूम महफ़ूज़-उर-रहमान ख़ान वार्ड संख्या 13 के लोगों के लिए महज़ एक सभासद नहीं थे, बल्कि वह हर सुख-दुःख में जनता के साथ खड़े रहने वाले अपने इंसान थे। उन्होंने अपनी ज़िंदगी का एक बड़ा हिस्सा अवाम की ख़िदमत में गुज़ारा और लोगों के साथ उनके रिश्ते महज़ सियासत तक महदूद नहीं थे, बल्कि मोहब्बत, भरोसे और अपनाइयत पर कायम थे। उनके इंतक़ाल ने उनके परिवार के साथ-साथ वार्ड संख्या 13 के उन तमाम लोगों के दिलों में भी एक गहरा ख़ला पैदा किया, जो उन्हें अपने परिवार का हिस्सा मानते थे।

आज उनके इंतक़ाल के बाद वार्ड संख्या 13 में सभासद पद का उपचुनाव हो रहा है और आम आदमी पार्टी ने उनकी बेटी अंदलीब रहमान को अपना प्रत्याशी बनाया है। एक बेटी अपने वालिद की कमी को कभी पूरा नहीं कर सकती, लेकिन वह अपने पिता की यादों, उनके किरदार और उनकी अवाम के लिए की गई ख़िदमात की विरासत को ज़रूर आगे बढ़ा सकती है।

अंदलीब रहमान ने नामांकन के माध्यम से यह संदेश दिया कि वह अपने वालिद की विरासत को महज़ नाम के तौर पर नहीं, बल्कि जनसेवा, ईमानदारी और जनता के बीच रहकर काम करने की भावना के साथ आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगी। वार्ड संख्या 13 के सम्मानित मतदाताओं से अपील की गई कि 13 अक्टूबर को अपनी बेटी अंदलीब रहमान को झाड़ू के निशान पर वोट देकर कामयाब बनाएं।

इस मौके पर ज़िला अध्यक्ष अंसार अहमद,

सभासद मौहम्मद ज़फ़र, सभासद यासीन उर्फ गुड्डू,सभासद सरफ़राज़ गुडडू, सभासद आरिफ सिकंदर राजू,सभासद वकील अहमद, सभासद हबीब अहमद, सभासद मौ, तारिक, सभासद शारिक परवेज़, सभासद मौ० वकील, सभासद अब्दुल अय्यूब, सभासद फैजान सैफी, सभासद वकील हैदराबादी, सभासद नियाज़ अहमद, सभासद बशीर अहमद, मकसूद खान, गुलवेज़ खां, नगमा खान, शाहीन बी, फायज़ा बी, महबूब जहां, समीना बी, रिज़वान खां, ज़ाहिद अंसारी,इकबाल हुसैन,आयुष जौहरी,शिराज अहमद आदि मौजूद रहे।

Tags :

Rampur

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन