Tue 03 Nov 2026

ब्रेकिंग

चार लाख रुपये भी ले गए चोर

लोकतंत्र की आवाज बुलंद करने लखनऊ पहुंचे प्रवीण भानु

विधायक अनिल सिंह के नेतृत्व में लखनऊ पहुंचे कार्यकर्ता

लोकतंत्र के मुद्दे पर भरी हुंकार

एक गिरफ्तार

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

रक्षाबंधन पर भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का दिखा अनूठा रिश्ता— बेगम नू : रक्षाबंधन पर भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का दिखा अनूठा रिश्ता— बेगम नूर बानो पूर्व सांसद बेगम नूर बानो ने मुँहबोले भाई

आसिम अज़ीज़

Fri, Aug 28, 2026
Post views : 214

रक्षाबंधन पर भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का दिखा अनूठा रिश्ता— बेगम नूर बानो

पूर्व सांसद बेगम नूर बानो ने मुँहबोले भाई
गजमोहन कपूर (मोना) को बांधी राखी

ब्यूरो रेिपोर्ट रामपुर , 



रामपुर । परक्षाबंधन के पावन पर्व पर पूर्व सांसद बेगम नूर बानो ने अपने मुँहबोले भाई को राखी बांधकर भाई-बहन के प्रेम और स्नेह के पवित्र रिश्ते को और मजबूत किया। इस अवसर पर उन्होंने भाई की कलाई पर राखी बांधी और उनके सुख, समृद्धि एवं दीर्घायु की कामना की।

बेगम नूर बानो ने कहा कि रक्षाबंधन केवल एक धागे का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, विश्वास, सम्मान और जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि रिश्ते खून के ही नहीं, बल्कि स्नेह और विश्वास से भी बनते हैं और मुँहबोले भाई-बहन का रिश्ता इसी भावना को दर्शाता है।

रक्षाबंधन के इस अवसर पर मौजूद लोगों ने भी बेगम नूर बानो को पर्व की शुभकामनाएं दीं। पूरे कार्यक्रम में भाई-बहन के आत्मीय रिश्ते और आपसी सौहार्द की झलक देखने को मिली।


इस अवसर और दीपक कुमार, गौरव गुप्ता, लोला भाटिया,युवा कांग्रेस के पूर्व सचिव मणि कपूर ,राहुल रस्तोगी ,अजय भाटिया,सागर अरोड़ा,कपिल कुमार , राजू सिडाना, जातीं पसह आदि लोग उपस्थित रहे ।

Tags :

Rampur news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन