Sat 19 Sep 2026

ब्रेकिंग

डिवाइडर से हटे अवैध यूनीपोल, 28 पर चला बुलडोजर

युवक पकड़ा

कोर्ट के आदेश पर पत्नी समेत ससुरालियों पर रिपोर्ट

जिला चैंपियनशिप में आमने-सामने होंगे पावरलिफ्टर

बांगरमऊ में सपा के नए जिलाध्यक्ष को लेकर दिखा उत्साह

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

तुफैल हत्याकांड: : आरोपी रहमत अली पुलिस मुठभेड़ में घायल होकर दबोचा गया

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Fri, Dec 12, 2025
Post views : 492

रघुनाथखेड़ा बाग में पुलिस ने घेरा, भागने की कोशिश में की फायरिंग

उन्नाव। नुरुद्दीन नगर में तुफैल अहमद की मौत के मामले में पुलिस को गुरुवार देर रात बड़ी सफलता मिली। हत्या का नामजद आरोपी रहमत अली शुक्रवार तड़के पुलिस मुठभेड़ में पकड़ लिया गया। गोली लगने से वह घायल हुआ है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली सदर पुलिस को बीती रात सूचना मिली थी कि तुफैल अहमद (22) पर हमला कर फरार चल रहा रहमत अली रघुनाथखेड़ा इलाके के पास स्थित एक बाग में छिपा है। सूचना सही मानकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और चारों ओर से घेरा बना लिया। जैसे ही पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की, रहमत अली ने भागने के लिए फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई गोलीबारी के बीच पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इसी दौरान एक गोली उसके बाएं पैर में लगी और वह जमीन पर गिर पड़ा। टीम ने तुरंत उसे काबू में कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक अवैध 315 बोर का तमंचा, एक खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। घायल होने के बाद उसे पुलिस टीम ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
बताते चलें कि बुधवार देर शाम पड़ोस में रहने वाले तुफैल और रहमत के बीच अलाव तापने को लेकर विवाद हुआ था। झगड़े के दौरान रहमत ने तुफैल के सिर पर डंडे से वार किया था। तुफैल गंभीर रूप से घायल हो गया था और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इसी मामले में कोतवाली सदर में हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश चल रही थी। पुलिस के अनुसार मुठभेड़ के बाद अब मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि आरोपी गिरफ्तारी से बचने की कोशिश कर रहा था। सूचना मिलते ही टीम ने घेराबंदी की। पकड़े जाने पर उसने पुलिस पर गोली चलाई। जवाबी कार्रवाई में वह घायल होकर गिर पड़ा। उसके पास से अवैध हथियार मिला है। उसे अस्पताल भिजवाया गया है और पूरे मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन