Tue 03 Nov 2026

ब्रेकिंग

चार लाख रुपये भी ले गए चोर

लोकतंत्र की आवाज बुलंद करने लखनऊ पहुंचे प्रवीण भानु

विधायक अनिल सिंह के नेतृत्व में लखनऊ पहुंचे कार्यकर्ता

लोकतंत्र के मुद्दे पर भरी हुंकार

एक गिरफ्तार

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

पाटन में हुआ सामाजिक आयोजन : अविचल शुक्ला ने की शिरकत

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Wed, Oct 28, 2026
Post views : 77

समिति के आयोजन की सराहना कर अविचल शुक्ला ने जताया आभार, समाजहित में प्रयास जारी रखने की कही बात

उन्नाव। समाज में आपसी मेलजोल और भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए पाटन में श्री बाबा ब्रह्मदेव कल्याण समिति की ओर से मंगलवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें भगवंतनगर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता अविचल शुक्ला भी शामिल हुए। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों की मौजूदगी रही। आयोजन के जरिए सामाजिक एकता और जनकल्याण से जुड़े प्रयासों को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में पहुंचे अविचल शुक्ला ने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज के हित में काम करने और लोगों के बीच आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करने के लिए ऐसे प्रयास जरूरी हैं। उन्होंने कार्यक्रम में मिले सम्मान और स्नेह के लिए समिति के सदस्यों का आभार जताया।

कई प्रमुख लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम की अध्यक्षता अमित पटेल ने की। इस दौरान कुलदीप प्रधान, सचिन पटेल (कुमार स्वीट हाउस), मुनेश्वर गौतम, आयुष अवस्थी उर्फ नन्दु, शिवम पटेल, विमल कुमार, शुभम पटेल और सूरज चौधरी समेत अन्य लोग मौजूद रहे। आयोजन समिति की ओर से अविचल शुक्ला का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने सामाजिक सरोकारों से जुड़े प्रयासों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन