Sun 20 Sep 2026

ब्रेकिंग

महिला को बंधक बनाया, पांच लाख मांगे

ढोल-नगाड़ों के साथ गंगा घाट पहुंचे श्रद्धालु

बकाया कर जमा कराने में उन्नाव पालिका को मिली रफ्तार

डिवाइडर से हटे अवैध यूनीपोल, 28 पर चला बुलडोजर

युवक पकड़ा

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

द्वारिकेश शुगर मिल में आयोजित : प्रशिक्षण कार्यक्रम में गन्ना सर्वेक्षण को पारदर्शी एवं सटीक बनाने पर जोर

मुनीश गुप्ता

Wed, Apr 29, 2026
Post views : 569

बरेली जनपद में फतेहगंजपूर्वी क्षेत्र स्थित द्वारिकेश शुगर मिल प्रांगण में गन्ना आयुक्त उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशानुसार मंगलवार को गन्ना सर्वेक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहाँ कार्यक्रम में गन्ना सर्वेक्षण कार्य को अधिक सटीक एवं पारदर्शी और प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम में उप गन्ना आयुक्त बरेली परिक्षेत्र बरेली राजेश मिश्रा,ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक बरेली व फरीदपुर, सचिव सहकारी गन्ना विकास समिति फरीदपुर तथा संबंधित गन्ना विकास परिषदों के पर्यवेक्षक समेत चीनी मिल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल कुमार त्यागी,मुख्य महाप्रबंधक (गन्ना) पवन कुमार चतुर्वेदी,उप महाप्रबंधक(गन्ना विकास) दिनेश कुमार शर्मा,सहायक महाप्रबंधक उपेन्द्र कुमार उपाध्याय और मुख्य प्रबंधक (आईटी) सुनील पुनिया उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण दौरान मुख्य प्रबंधक (आईटी) सुनील पुनिया द्वारा जीपीएस मशीन के माध्यम से गन्ना सर्वेक्षण करने की लाभ विधि मार्गदर्शन किया गया।वहीं मुख्य महाप्रबंधक (गन्ना) द्वारा सर्वे नीति का विस्तृत जानकारी ज्ञात कराते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए कि सर्वे कार्य पूर्ण मेंहनत और ईमानदारी से किया जाए।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसान द्वारा जिस प्रजाति का गन्ना बोया गया है उसी प्रजाति के अनुसार सर्वे एवं तौल की जाएगी।सप्लाई टिकट में किसी प्रकार की छेड़छाड़ कर तौल कराने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही यह भी कहा कि सर्वे उसी किसान के नाम पर किया जाए जिसके नाम भू-राजस्व अभिलेख दर्ज हैं तथा मौके पर गन्ने का सत्यापन भी किया जाएगा।

गन्ना सर्वेक्षण कार्य नजदीक आ रही 1 मई से शुरू होकर 30 जून 2026 तक संपन्न कराया जाएगा।अधिकारियों ने संबंधित कर्मियों को निर्धारित समयँ सीमा में ही कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैँ।

Tags :

Bareilly news

Uttar Pradesh news

Breaking News

Bareilly sugar mil

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन