Thu 22 Oct 2026

ब्रेकिंग

आखिर कब बनेगा रोड क्रासिंग,स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर खड़े हो रहे सवाल,आखिर जिम्मेदार प्रशासन क्यों है मौन।

रामलीला मेला देखकर लौट रहे युवक को पीटा

रामनगरी के लिए रवाना हुईं तीन बसें

गांव में इस निर्मम हत्या से मचा हड़कंप

सपा अध्यक्ष, अखिलेश यादव आज़म खां से जेल में मुलाक़ात करने पहुंचे। 2027को लेकर राजनीति समीकरणों पर चर्चा बहुत खास मानी ज

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

शादी के लिए कराया जेंडर चेंज : फिर मिला धोखा

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Wed, Oct 21, 2026
Post views : 67


पांच लाख रुपये लेने और अश्लील वीडियो से धमकाने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज

उन्नाव। सोशल मीडिया पर दोस्ती, शादी का वादा और फिर लिंग परिवर्तन कराने का दबाव। चंडीगढ़ के एक पीड़ित ने सफीपुर क्षेत्र के युवक पर ऐसे ही गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित का आरोप है कि शादी का भरोसा देकर उस पर लिंग परिवर्तन कराने का दबाव बनाया गया। विरोध करने पर अश्लील फोटो और वीडियो इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी दी गई। मामले में कोर्ट के आदेश पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी, उसके पिता और दो बहनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़ित के मुताबिक, वर्ष 2024 में फेसबुक के जरिये उसकी मुलाकात सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के रायपुर मुस्तफाबाद निवासी राज से हुई थी। बातचीत बढ़ने पर राज ने उससे शादी करने का वादा किया। आरोप है कि इसी दौरान अलग-अलग जरूरत बताकर उससे ऑनलाइन रुपये लिए। पीड़ित का कहना है कि राज चंडीगढ़ स्थित उसके घर आता था और उसे नशीला पदार्थ देकर उसके साथ जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाता था। आरोप है कि इस दौरान राज ने उसकी अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिए।

वीडियो दिखाकर लिंग परिवर्तन का दबाव

पीड़ित के अनुसार, नवंबर 2024 में राज ने उसे कथित अश्लील वीडियो दिखाए और लिंग परिवर्तन कराकर लड़की बनने के लिए कहा। आरोप है कि राज ने शादी का भरोसा देने के साथ यह धमकी भी दी कि बात नहीं मानने पर वीडियो इंटरनेट पर वायरल कर देगा। पीड़ित का दावा है कि इसी दबाव और शादी की उम्मीद में फरवरी 2025 में दिल्ली के एक अस्पताल में उसकी सर्जरी कराई गई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि सर्जरी के बाद डॉक्टरों ने आराम करने की सलाह दी थी, लेकिन राज इसके बावजूद उसके साथ जबरदस्ती करता रहा। आरोप है कि वह ब्लैकमेल कर रुपये भी ऐंठता था। पीड़ित के मुताबिक, राज अब तक उससे करीब पांच लाख रुपये ले चुका है। उसने सोने-चांदी के जेवर ले जाने और उसके नाम पर खरीदी गई बाइक लेकर उन्नाव आने का भी आरोप लगाया है। पीड़ित का यह भी दावा है कि राज उसे दूसरे लोगों के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था और उनसे मिलने वाली रकम खुद रख लेता था।

समझौते के बाद भी नहीं पहुंचा चंडीगढ़

पीड़ित के मुताबिक, मार्च 2026 में राज यह कहकर उन्नाव आने की बात कहकर निकला कि उसके पिता को पुलिस पकड़कर ले गई है। आरोप है कि वह उससे 50 हजार रुपये भी ले गया और फिर वापस नहीं लौटा। अप्रैल और जुलाई में उन्नाव आने पर पीड़ित ने राज के परिजनों पर घर में घुसने से रोकने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए। पीड़ित का दावा है कि परियर पुलिस चौकी में समझौता हुआ था, जिसके तहत राज को एक मई को चंडीगढ़ आकर उसके साथ रहने और शादी करने का भरोसा दिया गया था, लेकिन वह नहीं पहुंचा। पीड़ित ने पुलिस अधिकारियों को कई बार प्रार्थना पत्र देने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए कोर्ट का रुख किया। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर महिला थाना उन्नाव में राज, उसके पिता और बहनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले में लगाए गए आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन