मारपीट : रामलीला मेला देखकर लौट रहे युवक को पीटा
सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान
Thu, Oct 22, 2026
सोने की चेन और नकदी गिरने की शिकायत, दो नामजद समेत सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
उन्नाव। माखी थाना क्षेत्र के पुरानिस्पंसारी गांव में रामलीला मेला देखकर घर लौट रहे एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने गांव के दो नामजद युवकों और चार-पांच अज्ञात साथियों पर मारपीट, गालीगलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक, गांव निवासी श्यामजी अवस्थी 20 और 21 अक्तूबर की मध्यरात्रि करीब 12:20 बजे रामलीला मेला देखकर घर लौट रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही अमिताभ पुत्र शंकर सिंह, छोटू पुत्र जोगे सिंह और उनके चार-पांच अज्ञात साथियों ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद लाठी-डंडों से मारपीट की और गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। श्यामजी का कहना है कि मारपीट के दौरान उनकी करीब तीन तोले की सोने की चेन और चार से पांच हजार रुपये गिर गए। काफी तलाश करने के बाद भी चेन और नकदी नहीं मिली। उन्होंने आशंका जताई कि चेन आरोपियों के पास हो सकती है। पीड़ित ने मेडिकल परीक्षण कराने और कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Tags :
Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन