Fri 19 Jun 2026

ब्रेकिंग

साधु हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर की होगी पड़ताल

570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप

नयन ज्योति अभियान: 166वें निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 113 मरीजों का परीक्षण

परिवार ने लगाए हत्या के आरोप

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

ग्राम रोजगार सेवकों ने माँगें पूर्ण न होने तक किया कलमबंद का ऐलान : BDO भुता को सौंपा ज्ञापन,मांगे पूर्ण न होने पर सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे

THE LUCKNOW TIMES

Thu, Apr 16, 2026
Post views : 324

यूपी के जनपद बरेली में फरीदपुर तहसील क्षेत्र के भुता ब्लाक में गुरुवार को दर्जनों ग्राम रोजगार सेवकों ने ग्राम रोजगार सेवक वेलफेयर एशोसिएशन उत्तर प्रदेश के आव्हान पर जिलाध्यक्ष गंगादीन कश्यप के नेतृत्व में विभिन्न मांगों संबंधी ज्ञापन बीडीओ को सौंपा है ज्ञापन में मांगे पूर्ण न होने तक कलम बंद हड़ताल घोषणा का ऐलान किया है।

जिलाध्यक्ष गंगादीन कश्यप के नेर्तत्व में ब्लॉक अध्यक्ष समेत दर्जनों ग्राम रोजगार सेवकों ने विकास खण्डों में बकाया मानदेय एवं बढ़ोतरी प्रथक बजट से मानदेय की व्यवस्था जैसी महत्वपूर्ण मांगों सम्बंधित ज्ञापन खण्ड विकास अधिकारियों को सौंपा।

ग्राम रोजगार सेवकों ने बताया है कि जनपद बरेली समेत प्रदेश के समस्त जनपदों में मनरेगा कर्मी मांगे पूर्ण न होने तक कलम बंद हड़ताल पर रहेंगे।उन्होंने यह भी बताया कि मनरेगा के अंतर्गत काम करने वाले ग्राम रोजगार सेवक काफी लम्बे समयँ से लंबित मानदेय भुगतान पाने के लिए विभागीय आलाधिकारियों के दफ्तरों में चक्कर लगा रहें है किन्तु कोई जिम्मेदार उनकी पीड़ा को नहीं समझ रहा है इसके अलावा उन्होंने कहा कि ग्राम रोजगार सेवकों ने वर्तमान भाजपा सरकार के सम्मानित जनप्रतिनिधियों को भी अपनी पीड़ा बताई परन्तु किसी के कान में जूँ तक नहीं रेंगी तथा समस्याएँ जस की तस बनी हुयीं हैँ आखिर में चक़्कर लगाकर थके ग्राम रोजगार सेवकों ने तंग आकर गुरुवार को कामबंदी हड़ताल का ऐलान किया है।

ग्राम रोजगार सेवकों ने आर्थिक पीड़ा से अवगत कराते हुए कहा कि मानदेय न मिलने से परिजनों का इलाज व बच्चों की पढ़ाई समेत पालन पोषण में भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।शासन की कुनीतियों की वजह से लंबित मानदेय का भुगतान प्राप्त नहीं हो रहा है।

जिलाध्यक्ष गंगादीन कश्यप ने बताया कि जल्द मानदेय भुगतान नहीं हुआ तो 27 अप्रेल को जनपद बरेली में ग्राम रोजगार सेवक सड़क पर उतरकर धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

Tags :

Bareilly news

UTTAR pradesh

The Lucknow Times news

The Lucknow

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन